Select Date:

मछुआ कल्याण बोर्ड अध्यक्ष भरत मटीयारा का बीजापुर दौरा

Updated on 17-04-2025 01:31 PM

बीजापुर। छत्तीसगढ़ राज्य मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भरत मटीयारा ने बीजापुर जिले का एक दिवसीय दौरा किया, जिसमें उन्होंने मत्स्य पालकों और कृषकों के साथ गहन संवाद किया तथा क्षेत्र में संचालित मत्स्य पालन से जुड़ी गतिविधियों का स्थलीय निरीक्षण किया। उनके दौरे को मछुआ समुदाय के बीच उम्मीदों की नई किरण के रूप में देखा जा रहा है।

दौरे की शुरुआत जिला पंचायत बीजापुर के सभा गृह में आयोजित संगोष्ठी से हुई, जहाँ बड़ी संख्या में मत्स्य कृषकों और किसानों ने भाग लिया। इस अवसर पर  मटीयारा ने किसानों को राज्य सरकार द्वारा मत्स्य पालन और कृषि क्षेत्र में चलाई जा रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए प्रतिबद्ध है, और मछुआ समुदाय की बेहतरी के लिए अनेक योजनाएं लागू की जा रही हैं।

सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे -मटीयारा

मटीयारा ने कहा कि मछुआ समाज राज्य की आर्थिक रीढ़ है और इनके उत्थान के लिए राज्य सरकार सतत प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि मत्स्य पालन को कृषि का सहयोगी व्यवसाय मानते हुए इसके विकास के लिए नई योजनाएं लागू की गई हैं, जिनसे मत्स्य पालकों की आमदनी में वृद्धि हो रही है। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से पहुँचे।

कोतापाल (बोरजे) सिंचाई तालाब का फील्ड विजिट- सभा के पश्चात  मटीयारा ने कोतापाल (बोरजे) स्थित सिंचाई तालाब का निरीक्षण किया। उन्होंने तालाब की स्थिति, जल स्रोत, मत्स्य बीज की उपलब्धता, तथा वर्तमान में पालन किए जा रहे मत्स्यों की प्रजातियों की जानकारी ली। स्थानीय मछुआरों ने उन्हें अपनी समस्याओं से भी अवगत कराया, जिनके समाधान के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए।

नवीन मत्स्य बीज उत्पादन केंद्र व फिश फार्म का अवलोकन- इसके बाद अध्यक्ष मटीयारा नैमेड़ पहुँचे, जहाँ उन्होंने नवीन मत्स्य बीज उत्पादन केंद्र और फिश फार्म का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने मत्स्य बीज उत्पादन की प्रक्रिया को देखा और अधिकारियों से इसकी गुणवत्ता, उत्पादन क्षमता, वितरण प्रणाली और किसान लाभान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने इस केंद्र को भविष्य में जिले के लिए एक माडल प्रोजेक्ट के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए।

कृषकों को मिला प्रोत्साहन, सरकार पर जताया विश्वास- कार्यक्रम के दौरान मत्स्य कृषकों ने भी सरकार के प्रयासों की सराहना की और कहा कि इस प्रकार की विजिट से उन्हें न केवल प्रोत्साहन मिलता है, बल्कि योजनाओं की सही जानकारी और समाधान भी मिलते हैं। कृषकों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्हें मत्स्य पालन से अच्छी आय हो रही है और यदि प्रशिक्षण, बीज व संसाधन और नियमित रूप से उपलब्ध हों तो वे अपने व्यवसाय को और विस्तार देना चाहते हैं।

अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश- मटीयारा ने जिले के मत्स्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि मछुआ समुदाय की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाए तथा योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुँचाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि विभागीय कार्यों में पारदर्शिता और सहभागिता जरूरी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 May 2025
राजनांदगांव। जिले में निर्माण एवं विकास कार्यों को गति प्रदान करने के लिए कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज सुबह राजनांदगांव शहर में गौरी नगर एवं चिखली में लगभग 16…
 22 May 2025
राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज दिग्विजय स्टेडियम परिसर स्थित भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा राजनांदगांव का शुभारंभ किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि भारतीय…
 22 May 2025
मोहला। जिला कार्यालय के सभाकक्ष में साइबर क्राइम और वित्तीय साक्षरता विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य ग्रामीण समुदाय को डिजिटल लेनदेन की…
 22 May 2025
बलरामपुर। तेज हवाओं को दरकिनार करते हुए एक हेलिकाप्टर बलरामपुर के जनपद पंचायत शंकरगढ़, ग्राम पंचायत हरगवां के ढोढरीकला, कोरवाटोली नवापारा पर उतरा। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय को अपने बीच पाकर…
 22 May 2025
बलरामपुर। राज्य के मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय का आज बलरामपुर रामानुजगंज जिला मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर पर सुदूरवर्ती पहाड़ी कोरवा ग्राम हरगवां (ढोढरी कला) पहुंचे। जहां लहंगू पहाड़ी कोरवा के घर…
 22 May 2025
दुर्ग । राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग रायपुर की अध्यक्ष श्रीमती वर्णिका शर्मा के नेतृत्व में 18 मई को सर्किट हाउस दुर्ग में बाल अधिकारों की सुरक्षा एवं संवर्धन को लेकर…
 22 May 2025
दुर्ग। महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार ठगड़ा बांध पुलिस लाइन के पारा स्थित उड़िया बस्ती (स्लम क्षेत्र) में शुक्रवार शाम नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सामाजिक मुद्दों पर प्रभावी…
 22 May 2025
गरियाबंद। सुशासन तिहार के तीसरे चरण के अंतर्गत जिले में जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज देवभोग विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत लाटापारा में…
 22 May 2025
कोरबा। अध्यक्ष छत्तीसगढ़ मछुआरा कल्याण बोर्ड  भरत मटियारा की अध्यक्षता में आज कोरबा जिले के मछुआ सहकारी समितियों एवं समूहों की बैठक जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक…
Advertisement