50 रन पर वेस्टइंडीज के तीन विकेट गिर गए थे।
पहले वनडे विश्व कप का फाइनल मैच वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच लॉर्ड्स के मैदान पर खेला गया था। मैच में वेस्टइंडीज की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी लेकिन ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी आक्रमण के आगे 50 रन पर ही वेस्टइंडीज ने अपने तीन विकेट गंवा दिए थे।
क्लाइव लॉयड के साथ मिलकर रोहन ने संभाला था मोर्चा
रोहन ने बनाए थे 55 रन
इस दौरान रोहन कन्हाई ने 105 गेंद खेलकर 55 रनों की दमदार पारी खेली थी। अपनी इस पारी में उन्होंने कुल 8 चौके भी लगाए। रोहन के इस पारी के बदौलत ही वेस्टइंडीज की टीम 291 रनों का स्कोर खड़ा कर पाई थी। कन्हाई के अलावा लॉयड ने 85 गेंद में 102 रन बनाए थे।
17 रन से वेस्टइंडीज ने जीता था मैच
वेस्टइंडीज इस फाइनल मैच को 17 रन से जीतकर पहले वनडे विश्व कप का चैंपियन बना था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 58.4 ओवर में 274 रन बनाकर ऑल आउट हो गई थी।
1957 में रोहन ने किया था डेब्यू
रोहन कन्हाई ने वेस्टइंडीज के लिए 1957 में अपना डेब्यू किया था। वह 1975 तक क्रिकेट खेले। इस दौरान वह वेस्टइंडीज के लिए 79 टेस्ट और 7 वनडे मैच खेले। टेस्ट में उन्होंने 6227 रन बनाए जबकि वनडे में उनके नाम 164 रन दर्ज है।











