ग्लेन मैक्सवेल ने अपने बयान में क्या कहा?
ग्लेन मैक्सवेल ने सोशल मीडिया पर बयान जारी करते हुए कहा, 'आईपीएल में कई जबरदस्त सीजन बिताने के बाद, मैंने इस साल नीलामी में अपना नाम न डालने का फैसला किया है। यह एक बड़ा फैसला है और इस लीग ने मुझे जो कुछ भी दिया है उसके लिए मैं बहुत आभार के साथ यह फैसला लेता हूं। आईपीएल ने मुझे एक क्रिकेटर और एक इंसान के रूप में ढालने (शेप) में मदद की है। मैं भाग्यशाली रहा हूं कि मुझे विश्वस्तरीय साथियों के साथ खेलने, अविश्वसनीय फ्रैंचाइज़ियों का प्रतिनिधित्व करने और ऐसे प्रशंसकों के सामने प्रदर्शन करने का मौका मिला है जिनका जुनून बेजोड़ है। भारत की यादें, चुनौतियां और ऊर्जा हमेशा मेरे साथ रहेंगी।'ग्लेन मैक्सवेल पिछले सीजन पंजाब किंग्स का हिस्सा थे। उंगली की चोट की वजह से वह सीजन के बीच में ही बाहर हो गए थे। पंजाब ने उनकी जगह मिचेल ओवेन को शामिल किया था। 37 साल के हो चुके मैक्सवेल के लिए यह आईपीएल करियर की समाप्ति हो सकती है। मैक्सवेल 2012 से आईपीएल खेल रहे हैं। वह दिल्ली डेयरडेविल्स, मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स, और आरसीबी के लिए खेल चुके हैं।











