पहले सिगरेट फिर शराब की पेशकश, केरल में अमेरिकी महिला संग गैंगरेप की घिनौनी वारदात

पहले सिगरेट  फिर शराब की पेशकश, केरल में अमेरिकी महिला संग गैंगरेप की घिनौनी वारदात
तिरुवनंतपुरम: केरल में अमेरिकी महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है, जहां आश्रम में रह रही एक महिला संग दो लोगों ने कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया। अधिकारियों ने बताया कि दोनों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह घटना सोमवार की बताई जा रही है, उस वक्त 44 वर्षीय अमेरिकी महिला कोल्लम के पास एक समुद्र तट के किनारे बैठी थी। पुलिस के मुताबिक पहले दो लोग महिला के पास आए और सिगरेट की पेशकश की, जिसे उसने मना कर दिया। पुलिस से पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम निखिल और जयन बताया है।

दोस्ती बढ़ाकर वारदात को दिया अंजाम

पुलिस को मिली शिकायत में बताया गया कि दोनों आरोपियों ने महिला से जान-पहचान बनाकर दोस्ती की और फिर उसे शराब की बोतल दिखाई। इसके बाद दोनों आरोपी महिला को एक घर में ले गए, जहां उन्होंने महिला को कुछ पेय पदार्थ दिया और वह सो गई। इसके बाद जब महिला को एहसास हुआ कि उसका यौन उत्पीड़न हुआ है तो उसने आश्रम के अधिकारियों को इसके बारे में बताया, जिन्होंने स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी दी।
Advertisement