भोपाल. मध्यप्रदेश में डॉ. मोहन यादव सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार हो गया है। सबसे पहले कैलाश विजयवर्गीय सहित 5 विधायकों ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई है। सीएम डॉ. मोहन यादव और दोनों डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा राजभवन में उपस्थित रहें।
कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद सिंह पटेल, राकेश सिंह, करण सिंह वर्मा, उदयप्रताप सिंहकुंवर विजय शाह, तुलसीराम सिलावट, एंदल सिंह कंसाना, निर्मला भूरिया, गोविंद सिंह राजपूत, विश्वास सारंग,नारायण सिंह कुशवाह, नागर सिंह चौहान, चैतन्य काश्यप, इंदर सिंह परमार, राकेश शुक्ला, प्रद्युम्न सिंह तोमर,संपतिया उईके ने अकेले शपथ ली। शपथ के बाद उन्होंने राज्यपाल के पैर छुए।
राज्य मंत्री के रूप में इन्होंने ली शपथ
कृष्णा गौर, धर्मेंद्र लोधी, दिलीप जायसवाल, लखन पटेल, नारायण सिंह पंवार, गौतम टेटवाल
नरेंद्र शिवाजी पटेल, प्रतिमा बागरी, राधा सिंह, दिलीप अहिरवार ।
