स्‍वामी प्रसाद मौर्य के दफ्तर में फायरिंग, दरवाजे-शीशे टूटे, हमलावरों ने लगाए योगी-मोदी के नारे!

स्‍वामी प्रसाद मौर्य के दफ्तर में फायरिंग, दरवाजे-शीशे टूटे, हमलावरों ने लगाए योगी-मोदी के नारे!
मुकेश पटेल, कुशीनगर: लोकसभा चुनाव में अब सिर्फ दो चरणों की वोटिंग बची है। इस बीच, कुशीनगर से आरएसएसपी के प्रत्‍याशी स्वामी प्रसाद मौर्य के कार्यालय पर गुरुवार देर रात को अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया। हवाई फायरिंग कर कार्यालय में लगे दरवाजे और शीशे तोड़ दिए गए। बताया जा रहा है कि कार और बाइक पर सवार करीब 15 लोग कार्यालय पहुंचे और मोदी-योगी का नारा लगाते हुए फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Advertisement