भोपाल । राजधानी के कोलार इलाके में एक व्यक्ति ने भूखंड बेचने के नाम पर एक महिला शिक्षक के साथ करीब 14 लाख रुपये की ठगी कर दी। भूखंड का अनुबंध तो कर लिया गया, लेकिन कई महीने बीतने के बाद भी जमीन की रजिस्ट्री नहीं कराई कर गई। आखिरकार महिला शिक्षक ने मामले की शिकायत पुलिस को कर दी थी। शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
यह है मामला
कोलार पुलिस के अनुसार 35 वर्षीय किरण कोगे हबीबगंज इलाके में रहती हैं तथा एक निजी स्कूल में खेल शिक्षिका हैं। वर्ष 2016 में उन्हें एक भूखंड खरीदना था। कोलार इलाके की कासमास सिटी में उन्हें एक भूखंड पसंद आया तो उन्होंने इसके लिए उस भूखंड के स्वामी विवेक मिश्रा से बात की। कई दिनों की बातचीत के बाद प्लाट का सौदा 14 लाख रुपये में तय हो गया। शिक्षिका के पास रुपये देने के लिए पूरा पैसा नहीं था, तो उन्हें लोन दिला दिया गया। डील के समय प्लाट का अनुबंध किया गया था। साथ ही वादा किया कि जल्द ही इसकी रजिस्ट्री करा दी जाएगी। महिला शिक्षक ने पूरा पैसा दे दिया, लेकिन प्लाट की रजिस्ट्री नहीं कराई गई। बाद में शिक्षिका ने थाने की शिकायत कर दी।











