Select Date:

भोपाल में महिला डॉक्टर की मौत पर पिता का दावा:सेक्स रैकेट चलाता था दामाद, बेटी खुलासा करती उससे पहले मार डाला

Updated on 23-03-2025 02:11 PM

भोपाल की महिला डॉक्टर का शनिवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। डॉक्टर का शव शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में अपने ही घर पर मिला था। एक तरफ पुलिस मामले को सुसाइड मानकर जांच कर रही है। टीआई लोकेंद्र सिंह ठाकुर का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की जांच तय करेंगे। शुरुआती जांच में केस सुसाइडल ही नजर आ रहा है। हालांकि, डॉक्टर के पिता विनोद चंद्र पांडे ने दामाद पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

उन्होंने कहा कि बेटी को पति की संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिल गई थी। वह इसका खुलासा करने वाली थी। इससे पहले ही उसे मार दिया गया। बेटी की मौत के बाद हमें दामाद की हकीकत पता चली है। अब लोग उसकी हरकतों की जानकारी दे रहे हैं। वह सरल स्वभाव की थी। पति को कभी रोकती-टोकती नहीं थी।

दामाद के क्लीनिक पर आते थे किन्नर डॉक्टर के पिता विनोद चंद्र पांडे ने कहा - दामाद कब आता, कब जाता, बेटी उससे ज्यादा मतलब नहीं रखती थी। इसके पीछे बेटी का एक ही मकसद था, परिवार में किसी प्रकार का कलेश न हो। लेकिन, दामाद के आचरण को लेकर उसे बड़ी जानकारी मिली थी। उसके क्लीनिक में अधिकांश किन्नर ही आते थे। दामाद अपने क्लीनिक में सेक्स रैकेट चलाता था इसलिए वह दूसरे पेशेंट से ज्यादा मतलब नहीं रखता था।

दामाद ने मुझसे बात की, बताए नुस्खे पिता विनोद चंद्र पांडे ने कहा कि आखिरी बार बेटी से मेरी गुरुवार की रात को 11:15 बजे बात हुई। तब मैने उसे पेट में दर्द की बात बताई। उसने मुझे एक दवा का नाम बताया और कहा कि इससे जल्द आराम मिल जाएगा। दामाद अभिजीत ने भी मुझसे उसी के फोन से बात की थी। उसने भी कुछ नुस्खे बताए थे।

इसके करीब एक घंटे बाद रिचा ने बेटे हिमांशु के मोबाइल फोन पर मैसेज किया। उसने केवल एक पिनकोड (पासवर्ड) सेंड किया था। तब बेटा इसे समझ नहीं सका। शुक्रवार को बेटी की मौत की सूचना मिली तब ध्यान दिया कि जिन नंबरों को सेंड किया गया, वह बेटी के मोबाइल का पासवर्ड है।

घर दिलाने के नाम पर मांगता था 3 करोड़ शनिवार को भोपाल के भदभदा विश्राम घाट में रिचा के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। इस दौरान उसके साथी और रिश्तेदार मौजूद रहे। रिचा के पिता ने बताया कि दहेज में घर दिलाने के नाम पर दामाद तीन करोड़ रुपए की मांग भी करता था। मांग पूरी नहीं होने के कारण रिचा को परेशान करता था। अधिकांश देरी से घर लौटता था।

बिन बताए कई-कई दिनों के लिए गायब भी हो जाता था। शंका होने के बाद रिचा ने उसके संबंध में पड़ताल की, तब उसके संदिग्ध आचरण की चौंकाने वाली जानकारियां मिलीं। हालांकि, वह हमसे ज्यादा कुछ पति के संबंध में नहीं बताती थी। उसे लगता था कि बूढ़े मां-पिता को उसके कारण तनाव न हो।

बिस्तर पर मिले इंजेक्शन रिचा पांडे की लाश के करीब ही बेडरूम में पुलिस को इंजेक्शन मिले हैं। एनेस्थीसिया के इंजेक्शन लेने के बाद पुलिस इसे सुसाइड का मामला मान रही है। पुलिस का कहना है कि नव विवाहिता की मौत से जुड़ा केस होने के कारण आगे की जांच एसीपी करेंगे। परिजनों के बयानों और पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अंतिम संस्कार में ससुराल से कोई नहीं पहुंचा शनिवार दोपहर डॉक्टर रिचा का शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। इस दौरान रिचा के मायके पक्ष के लोगों के साथ बड़ी संख्या में डॉक्टर मौजूद थे। लेकिन उसके ससुराल से कोई नहीं आया। फोन पर भी किसी ने खबर नहीं ली। मौत की पुष्टि होते ही उसका पति अंडर ग्राउंड हो चुका है। हालांकि रिचा की मां रेनू पांडे ने बताया कि दामाद को तलाश कर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।

दिसंबर में थी लव मैरिज रिचा और अभिजीत ने चार महीने पहले लखनऊ में 4 दिसंबर को लव मैरिज की थी। हालांकि यह शादी दोनों ही परिवारों की सहमति से हुई थी। दहेज में सभी जरूरी दान दहेज दिया गया था। रिचा के पिता ने यहां तक कहा कि उन्हें दामाद के बीडीएस होने पर भी शंका है।

उन्हें शक है कि उसकी डिग्री फर्जी है, इसकी भी जांच होनी चाहिए। वह डेंटिस्ट क्लीनिक की आड़ में डर्मेटोलॉजिस्ट के तौर पर स्किन और हेयर सहित बॉडी के संवेदनशील अंगों का इलाज करने का काम करता था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 May 2025
पुरुषों में यौन दुर्बलता और संबंधित अंग संबंधी बीमारियों के इलाज में अब एक नई, वैज्ञानिक और गैर पारंपरिक तकनीक सामने आई है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल में…
 08 May 2025
ऑपरेशन सिंदूर कामयाब होने पर मध्यप्रदेश में आज भी जश्न का माहौल है। पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक को लेकर गुरुवार को कई शहरों में सेना के समर्थन में प्रदर्शन किए…
 08 May 2025
भोपाल के बार, होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों में बुधवार देर रात आबकारी विभाग की टीमों ने बड़ी कार्रवाई की। 4 टीमें मैदान में उतरीं और एक दर्जन से अधिक स्थानों…
 08 May 2025
भोपाल के पटेल नगर के लोगों ने पानी, सड़क और स्ट्रीट लाइट जैसी सुविधाएं नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। ये कॉलोनी 63 साल पहले साल 1962 में…
 08 May 2025
भोपाल के सूखी सेवनिया इलाके में बुधवार शाम एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अमर अहिरवार (32) के रूप में हुई है, जो नगर निगम…
 08 May 2025
महाराष्ट्र के मालेगांव ब्लास्ट मामले में फैसला टल गया है। गुरुवार को एनआईए की स्पेशल कोर्ट ने मुंबई हाईकोर्ट से दोषियों को सजा सुनाने के लिए 31 जुलाई तक का…
 08 May 2025
दुर्ग जिले के भिलाई शहर में बुधवार शाम 7.30 बजे से 15 मिनट तक ब्लैकआउट रहा। इस दौरान लोगों ने घरों-दुकानों और दफ्तरों की लाइट बंद रखीं। सड़कों पर गाड़ियों…
 08 May 2025
भोपाल। हिंदू लड़कियों से पहचान बढ़ाना, दुष्कर्म करना, वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल कर बहन, सहेली और रिश्तेदारों से दोस्ती करना। इसके बाद इन सभी को आपराधिक गैंग को सप्लाई करना, जो…
 08 May 2025
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश पुराने जल स्त्रोतों को सहेजने, नया जीवन देने और किसानों को सिंचाई व पीने के लिए नलकूप, कुओं से पर्याप्त मात्रा में…
Advertisement