आम बेचते थे पिता
कामत के पिता कर्नाटक के मैंगलोर जिले के एक गांव में आम बेचते थे। कामत अपने पिता को सही फल चुनते हुए और उसे लंबे समय तक उसे सुरक्षित रखने का प्रयत्न करते देखते थे। कामत ने अपने पिता के साथ कई साल तक सही फलों को चुनना और उन्हें प्रीजर्व्ड रखना सीखा। लेकिन कामत के सपने बड़े थे। वे कुछ बड़ा करना चाहते थे। बिजनस करने का सोचकर कामत मुंबई आ गए।जुहू में खोला पहला स्टोर
कामत ने 14 फरवरी 1984 में अपना पहला आइसक्रीम ब्रांड नेचुरल्स शुरू किया। उन्होंने मुंबई के जुहू में पहला स्टोर खोला था। उस समय नेचुरल्स में केवल 4 कर्मचारी थे। उन्होंने आइसक्रीम के 10 फ्लेवर रखे थे। शुरुआत में कामत को यह डर था कि पता नहीं लोगों को आइसक्रीम के ये फ्लेवर पसंद आएंगे या नहीं। इसलिए उन्होंने मेन प्रोडक्ट पाव भाजी रखा और आइसक्रीम को एड-ऑन प्रोडक्ट की तरह बेचने लगे। इसके बाद उन्होंने 12 फ्लेवर्स के साथ स्टोर को पूरी तरह आइसक्रीम पार्लर के रूप में स्टार्ट किया।5 लाख से 400 करोड़ का सफर
फ्रूट, शुगर, मिल्क और मां हैं USP
कामत कहते हैं कि उन्होंने मां से स्वाद बढ़ाने का गुर सीखा है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनके ब्रांड की यूएसपी फ्रूट, शुगर, मिल्क और मां हैं। कामत ने नेचुरल्स की मार्केटिंग टैगलाइन भी ‘टेस्ट द ओरिजनल’ रखा है। नेचुरल्स के पार्लर पर अब सिर्फ आइसक्रीम ही नहीं, बल्कि हलवा और लड्डू जैसी मिठाइयां भी मिलती हैं। वे नेचुरल चीजों से अपने सारे प्रोडक्ट बनाते हैं।











