पिता ने 500 रुपये कर्ज लेकर खोली थी मिठाई की दुकान, बेटे ने बना दी देश की सबसे बड़ी प्राइवेट यूनिवर्सिटी
नई दिल्ली: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी यह देश की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटीज में से एक है। इसमें देश-विदेश के करीब 35,000 बच्चे पढ़ते हैं। जालंधर में इस यूनिवर्सिटी का कैंपस 600 एकड़ में फैला है। UGC से मान्यता प्राप्त इस यूनिवर्सिटी में डिप्लोमा और ग्रेजुएशन से लेकर डॉक्टरेट तक 200 से ज्यादा कोर्स संचालित होते हैं। जब अशोक कुमार मित्तल ने इस यूनिवर्सिटी की शुरुआत की थी तो कुछ लोगों ने उनका मजाक उड़ाते हुए कहा था कि लड्डू बेचने वाले अब डिग्री बांटेंगे। आज इस विश्वविद्यालय की अमेरिका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, सिंगापुर, स्विट्जरलैंड, ब्राजील, चीन, स्पेन और पोलैंड की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटीज के साथ पार्टनरशिप है। इसे बेस्ट प्राइवेट यूनिवर्सिटी का अवॉर्ड भी मिल चुका है। अशोक कुमार मित्तल पंजाब से आम आदमी पार्टी के राज्य सभा के सदस्य भी हैं। एक नजर अशोक कुमार मित्तल के सफर पर...











