McDonald's के आउटलेट में नकली Cheese, क्या इसपर लगेगा प्रतिबंध

McDonald's के आउटलेट में नकली Cheese, क्या इसपर लगेगा प्रतिबंध
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी बर्गर चेन रेस्टोरेंट मैकडोनाल्ड्स पर महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने बड़ा एक्शन (McDonald's FDA Action) लिया है। महाराष्ट्र के अहमदनगर में स्थित मैकडॉनल्‍ड्स के आउटलेट पर ये कार्रवाई की गई है। इस आउटलेट में मैकडॉनल्‍ड्स (McDonald's) के बर्गर (Burger) में रियल चीज (Cheese) की जगह फेक चीज का इस्तेमाल होता पाया गया है। FDA ने इस मामले में कंपनी को फटकार लगाई है। एफडीए के निरीक्षण में पता चला कि प्रोडक्ट्स में जिस चीज को लिखा है वो इंग्रीडिएंट इस प्रोडक्ट में नही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस आउटलेट में 'चीज' के नाम पर ग्राहकों से ठगी की जा रही थी। इसके अलावा नियमों का पालन नहीं करने के लिए मैकडॉनल्‍ड्स को दोषी ठहराया है। एफडीए ने अहमदनगर में मैकडॉनल्ड्स आउटलेट का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। आरोप है कि मैकडॉनल्ड्स ने सही जानकारी दिए बिना पनीर एनालॉग्स का इस्तेमाल किया, जिससे ग्राहक यह सोचकर गुमराह हुए कि वे असली पनीर खा रहे हैं।
Advertisement