किसान परिवार से ताल्लुक
2016 में शुरू की अपनी कंपनी
2015 में विकास ने सात्विक स्पेशलिटी फूड्स को छोड़ दिया था। फिर 2016 में उन्होंने हैप्पिलो की स्थापना की। हैप्पिलो हेल्दी स्नैक्स बनाती है। आज हैप्पिलो 40 तरह के ड्राई फ्रूट्स बेचती है। इसके अलावा, उनकी कंपनी 60 तरह के मसाले और 100 तरह की चॉकलेट की भी बिक्री करती है। इससे बाजार में कंपनी का अच्छा दबदबा है।
10 हजार रुपये से की थी शुरुआत
शुरुआत में विकास को काफी संघर्ष करना पड़ा। उन्होंने सिर्फ 10,000 रुपये से बिजनेस शुरू किया था। उस समय उनके पास सिर्फ दो कर्मचारी थे। आज हैप्पिलो के प्रोडक्ट्स कई ई-कॉमर्स साइट्स और देशभर के रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध हैं। कंपनी का वैल्यूएशन 10,000 रुपये से बढ़कर लगभग 500 करोड़ रुपये हो गया है।
किसे मानते हैं सफलता की कुंजी?
विकास का मानना है कि असफलता से सीखना और आगे बढ़ना ही सफलता की कुंजी है। उनकी कहानी उन लोगों के लिए प्रेरणा है जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। विकास का उदाहरण दिखाता है कि अगर आपके पास दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत करने की लगन हो तो आप कुछ भी हासिल कर सकते हैं। उन्होंने दिखाया है कि असफलता से घबराना नहीं चाहिए बल्कि इसे एक सीख की तरह लेना चाहिए और आगे बढ़ते रहना चाहिए।











