इसके लॉन्च के मौके पर केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा कि मेकमाईट्रिप की इस पहल का स्वागत करते हैं। इससे देश की विभिन्न डेस्टिनेशंस को लोगों के सामने लाने और घरेलू पर्यटन को बढ़ाने में मदद मिलेगी। क्यूरेटेड शॉर्टलिस्ट तैयार करने के लिए मेकमाईट्रिप ने भारत की ट्रैवल सर्च हिस्ट्री को खंगाला। हर महीने प्लेटफॉर्म का उपयोग करने वाले लाखों विजिटर्स द्वारा इस प्लेटफॉर्म पर की गई डेस्टिनेशन सर्च को देश के भीतर देखने लायक ट्रैवल डेस्टिनेशंस के लिए देश की राय माना जा सकता है। इस आधार पर कंपनी ने उन डेस्टिनेशंस को चुना जो बहुत कम जानकारी में हैं या जिनके बारे में देश के केवल कुछ हिस्सों के लोगों को ही जानकारी है।
एक्सप्लोर कीजिए देश के 600 अनजाने टूरिस्ट स्पॉट, मेकमाईट्रिप ने दिया स्वतंत्रता दिवस पर दिया 'गिफ्ट'
गुरुग्राम: देश की सबसे बड़ी ऑनलाइन ट्रैवल एजेंसी मेकमाईट्रिप (MakeMyTrip) ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक माइक्रोसाइट ट्रैवेलर्स मैप ऑफ इंडिया (Traveller’s Map of India) लॉन्च की है। इसमें आप देश के 600 से अधिक ऐसे लोकेशंस को एक्सप्लोर कर सकते हैं जिनमें पर्यटकों की ज्यादा भीड़भाड़ नहीं है। यह यात्रियों को उनकी प्राथमिकताओं के अनुसार अपने देश में मौजूद बेहतरीन पर्यटन स्थलों की खोज करने के लिए एक इंटरैक्टिव प्लेटफॉर्म मुहैया कराता है। इस माइक्रोसाइट को सरकार के दूरदर्शी कार्यक्रम 'देखो अपना देश' के अनुरूप डिजाइन किया गया है।
कैसे चुने गए डेस्टिनेशन
चुने गए डेस्टिनेशंस को आगे एडवेंचर, वाइल्डलाइफ, हेरिटेज, पहाड़ों, समुद्र तटों आदि जैसे टैग के साथ वर्गीकृत किया गया है ताकि यात्रियों को अपनी पसंदीदा यात्रा स्थानों का चुनाव करने में मदद मिल सके। मेकमाईट्रिप के सह-संस्थापक और ग्रुप सीईओ राजेश मागो ने कहा कि ट्रैवलर्स मैप ऑफ इंडिया लगभग हर भारतीय यात्री की राय को दर्शाता है। हमने हमेशा भारत के पर्यटन-स्थलों की विविधता को सपोर्ट किया है और हम इस खोज के दायरे को और आगे बढ़ाना चाहते हैं। प्रत्येक भारतीय को देश के सांस्कृतिक, ऐतिहासिक, प्राकृतिक और भौगोलिक वंडर्स की धरोहर का सशक्त प्रवक्ता बनने के लिए इससे बेहतर और क्या तरीका हो सकता है।











