मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय में चित्रकार सचिन तेकाम के चित्रों की प्रदर्शनी

मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय में चित्रकार सचिन तेकाम के चित्रों की प्रदर्शनी

भोपाल शहर में सामाजिक, सांस्‍कृतिक, कलात्‍मक, खेल, धार्मिक आदि गतिविधियों का सिलसिला चलता रहता है। मंंगलवार 31 अक्टूबर को भी शहर में अनेक ऐसी गतिविधियों का आयोजन होने जा रहा है, जिनका आप आनंद उठा सकते हैं। यहां हम कुछ ऐसे चुनींदा कार्यक्रमों की जानकारी पेश कर रहे हैं, जिसे पढ़कर आपको अपनी दिन की कार्ययोजना बनाने में आसानी होगी।

नेशनल यूनिटी रन: राष्ट्रीय दिवस पर एनसीसी की ओर से नेशनल यूनिटी रन का आयोजन किया जा रहा है। दौड़ सुबह 6.45 राजा भोज सेतु से प्रारंभ होकर सुबह आठ बजे शौर्य स्मारक पर समाप्त होगी।इसमें शहर के नागरिक, एनसीसी कैडेट्स तथा अधिकारी भाग लेंगे।

साड़ी उत्सव: मप्र हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम की ओर से मृगनयनी कबीरा एम्पोरियम, जवाहर चौक में साड़ी उत्सव का आयोजन किया जा रहा है।करवा चौथ के मौके पर आयोजित प्रदर्शनी में मप्र में उत्पादित व ख्यात डिजाइनरों की साड़ियां उपलब्ध हैं। समय सुबह 11 बजे से रात आठ बजे तक है।

चित्रों की प्रदर्शनी : मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय की लिखंदरा प्रदर्शनी दीर्घा में गोंड समुदाय के चित्रकार सचिन तेकाम के चित्रों की प्रदर्शनी सह-विक्रय का संयोजन किया जा रहा है।42वीं शलाका चित्र प्रदर्शनी 30 अक्टूबर तक निरंतर रहेगी।समय सुबह 11 बजे से है।

दोपोत्सव मेला :मप्र हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम की ओर से गौहल महल में दोपोत्सव मेला का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी में प्रदेश भर के शिल्पियों की सामग्री उपलब्ध है।करवा चौथ के मौके पर महिलाओं के हाथों पर शाम को मेहंदी रचाई जाएगी। समय दोपहर 12 बजे से रात आठ बजे तक है।

Advertisement