Select Date:

होली से पहले आबकारी अमले ने चलाया विशेष अभियान:अवैध शराब स्टोर करने और बेचने वालों पर बड़ी कार्रवाई, 40 लोगों पर केस दर्ज

Updated on 13-03-2025 11:41 AM

आबकारी विभाग ने होली से ठीक पहले बुधवार की रात अवैध रूप से शराब को स्टोर करने और बेचने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की। शहर के अलग अलग आधा दर्जन इलाकों में करीब 15 होटल और ढाबों के साथ ही रेस्टोरेंट पर सर्चिंग की। कई स्थानों पर आबकारी विभाग की टीम को देखकर हड़कंप मच गया। कहीं मौजूद लोग शराब और चखना छोड़कर भागे तो कहीं संचालक शराब की बोतलें छुपाते नजर आए। इस दौरान करीब 40 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई।

आबकारी कंट्रोलर एचएस गोयल ने बताया कि सहायक आबकारी आयुक्त दीपम रायचूरा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। रात 8 बजे से अयोध्या नगर बायपास, रायसेन रोड क्षेत्र के रौनक ढाबा, राज दरबार, क्लाउड 11, पीबीआर कैफे, आचमन, खुशी होटल और ढाबों पर टीम ने कार्रवाई की। यहां लोगों को बिना लाइसेंस अवैध तरीके से शराब पिलाई जा रही थी। ऐसे में शराब पीने वालों के साथ ढाबा और होटल संचालक समेत मैनेजरों पर प्रकरण दर्ज किए गए। शहर के अन्य इलाकों में शराब दुकानों के आसपास भी देर रात तक कार्रवाई की गई। शराब दुकानों के पास शराब पीने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। यहां नमकीन आदि बेचने वालों पर भी कार्रवाई हुई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2025
युद्ध या आपात स्थिति में लोगों को सतर्क करने के लिए भोपाल में नया सायरन सिस्टम लगाया जाएगा। यह सायरन शहर के प्रमुख स्थानों और बाजारों में लगाया जाएगा। इसका…
 09 May 2025
सतना में बदमाश के गोली मारने से घायल हेड कॉन्स्टेबल प्रिंस गर्ग​ ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शुक्रवार सुबह 8 बजे दिल्ली के मैक्स अस्पताल में उन्होंने अंतिम…
 09 May 2025
भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात के बीच मध्यप्रदेश में भी अलर्ट जारी किया गया है। इंदौर में बिना अनुमति सभी तरह के आयोजन बैन कर दिए गए हैं। पुलिस…
 09 May 2025
भोपाल। एनजीओ में डोनेशन दिलवाने का झांसा देकर ठगी करने वाले एक गिरोह का भोपाल पुलिस ने भांडाफोड़ करते हुए तीन आरोपितों को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। गिरोह के सरगना…
 09 May 2025
भोपाल। पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने के साथ ही मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को अलर्ट कर दिया है। किसी भी तरह की आपात स्थिति के लिए पुलिस बल…
 09 May 2025
भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र में शुक्रवार को दो दिवसीय कार्यशाला 'एआई भारत मध्य प्रदेश' का आखिरी दिन रहा। इस दौरान कार्यशाला में भारत और राज्य सरकार के…
 09 May 2025
भारत और पाकिस्तान की जंग के बीच मध्य प्रदेश के सभी पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों की छुटि्टयों पर रोक लगा दी गई है, जो छुट्‌टी पर हैं उन्हें वापस ड्यूटी पर…
 09 May 2025
पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक की। ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त…
 09 May 2025
भोपाल के गौतम नगर इलाके में शराब के लिए पैसे नहीं देने पर एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना गुरुवार देर रात की है। मृतक की…
Advertisement