साल भर में 110% का शानदार रिटर्न, यह शेयर है आपके पास

साल भर में 110% का शानदार रिटर्न, यह शेयर है आपके पास
नई दिल्ली: वेलस्पन स्पेशलिटी सॉल्यूशंस लिमिटेड ने पिछले एक साल में अपने शेयरधारकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया। पिछले साल 17 अगस्त को इस कंपनी के एक शेयर की कीमत 16.75 रुपये थी। एक साल बाद, 17 अगस्त, 2023 को इसकी कीमत बढ़ कर 36.85 रुपये हो गई है। यह एक साल की होल्डिंग अवधि में 119% से अधिक की वृद्धि को दर्शाता है। यदि किसी व्यक्ति ने एक साल पहले इस कंपनी के शेयरों में 1 लाख रुपये का निवेश किया होता तो आज यह 2.19 लाख रुपये हो गया होता।

वित्तीय वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही (Q1FY24) के लिए कंपनी का राजस्व साल-दर-साल (YoY) 99.16% बढ़कर 162.83 करोड़ रुपये हो गया। Q1FY24 के लिए कंपनी का परिचालन लाभ 23.30 करोड़ रुपये रहा, जबकि इसका शुद्ध लाभ (PAT) Q1FY23 में 7.96 करोड़ के घाटे से 11.14 करोड़ रुपये रहा।
इसके अलावा, कंपनी को एक घरेलू ग्राहक से स्टेनलेस-स्टील बार की सप्लाई के लिए 37 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। यह आर्डर अक्टूबर 2023 के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है।

वेलस्पन स्पेशलिटी सॉल्यूशंस लिमिटेड वेलस्पन समूह की प्रमुख कंपनी है। वेलस्पन स्पेशलिटी सॉल्यूशंस एक वेल्डेड पाइप मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी है जो लाइन पाइप में सॉल्यूशन पेश करने में लगी हुई है। कंपनी को लांगिट‌्यूडिनल सबमर्ज्ड आर्क वेल्डेड, स्पाइरल हेलिकल सबमर्ज्ड आर्क वेल्डेड पाइप्स और इलेक्ट्रिकल रसिसटेंस वेल्डेड पाइप्स के निर्माण में महारत हासिल है।

इसका शेयर आज 37.79 रुपये पर खुला जो कि आज का उच्चतम स्तर है। यह नीचे में 35.55 रुपये तक गया। यह शेयर फिलहाल 0.41% की बढ़त के साथ 36.85 रुपये पर कारोबार कर रहा है। स्टॉक का 52-सप्ताह का उच्चतम स्तर 40 रुपये और 52-सप्ताह का निचला स्तर 14 रुपये है।
Advertisement