जिले की सद्भावना दौड़ में उत्साह से सभी ने लिया हिस्सा

जिले की सद्भावना दौड़ में उत्साह से सभी ने लिया हिस्सा

सुकमा। स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व आज जिले में सद्भावना दौड़ का आयोजन किया गया। एकता, भाईचारे और देशप्रेम का संदेश देते हुए अधिकारियों और स्कूली बच्चों ने दौड़ लगाई। जिला प्रशासन और खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुकमा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष जगन्नाथ साहू ने दौड़ को हरी झंडी दिखाई। स्वतंत्रता दौड़ प्रातः 8 बजे गादीरास चौक से प्रारंभ होकर घड़ी चौक होते हुए मिनी स्टेडियम सुकमा में समाप्त हुआ।

इस दौरान ‘‘मेरी माटी मेरा देश’’ अभियान कार्यक्रम के तहत गादीरास चौक में पंचप्राण की नगर पालिका परिषद अध्यक्ष जगन्नाथ साहू ने जनसामान्य को शपथ दिलाई। साथ ही मिनी स्टेडियम सुकमा में स्वीप कार्यक्रम के तहत शत् प्रतिशत मतदान करने की शपथ ली।

जीव जंतु कल्याण बोर्ड छत्तीसगढ़ सदस्य करणदेव सिंह, सीईओ डीएन कश्यप, एसडीएम सुकमा प्रीति दुर्गम, डिप्टी कलेक्टर दुलीचंद बंजारे, डिप्टी कलेक्टर प्रवेश पैकरा, डिप्टी कलेक्टर अजय मोड़ियम एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।


Advertisement