बीमा की कई पॉलिसीज हैं तो भी नहीं होगी परेशानी, बीमा सेंट्रल आ गया है मैदान में, जानिए पूरी बात
मुंबई: वह जमाना बीत गया जबकि चुनिंदा भारतीयों के पास एलआईसी (LIC) की एक पॉलिसी होती थी। अब तो एक ही व्यक्ति के पास कई-कई इंश्योरेंस या बीमा पॉलिसीज (Insurance Policy) होती हैं। उनके पास एक-दो लाइफ इंश्योरेंस (Life Insurance) की तो पॉलिसी होती ही है, एक पॉलिसी हेल्थ इंश्योरेंस (Health Insurance) की होती है। यदि घर में कोई मोटर-वाहन हों तो एक मोटर इंश्योरेंस पॉलिसी (Motor Insurance) भी होगी ही। इन सब पॉलिसीज के कागजात संभाल कर रखना कोई हंसी-खेल नहीं है। सबको संभाल कर एक ऐसे जगह रखना पड़ता है, जिसे जब चाहे निकाल कर उसका उपयोग किया जा सके। अब इन कागजातों को संभालना आसान हो जाएगा। इसके लिए बीमा सेंट्रल (Bima Central) लॉन्च हो चुका है।











