ईपीएफओ ने 28 मई को जारी एक सर्कुलर में इस बात की जानकारी दी है। ऑनलाइन फाइल होने वाले दावों के शीघ्र निपटान और चेक लीफ/अटेस्टेड बैंक पासबुक की इमेज अपलोड नहीं होने पर खारिज होने वाले दावों की संख्या को कम करने के लिए यह फैसला लिया गया है। इसके लिए सीपीएफसी से मंजूरी ली गई है। लेकिन यह छूट वैलिडेशन के कुछ मामलों में ही दी गई है। यानी यह छूट उन्हीं मेंबर्स को मिलेगी जिनके दूसरे वैलिडेशन कंप्लीट होंगे। इनमें संबंधित बैंक या एनपीसीआई द्वारा बैंक केवाईसी का ऑनलाइन वेरिफिकेशन, डीएससी के यूज से एम्प्लॉयर द्वारा बैंक केवाईसी का वेरिफिकेशन और यूएडीएआई द्वारा सीडेड आधार नंबर का वेरिफिकेशन शामिल है।
EPFO ने करोड़ों सब्सक्राइबर्स को दी राहत, क्लेम सेटलमेंट के लिए अब नहीं देने होंगे ये दस्तावेज
नई दिल्ली: ईपीएफओ (EPFO) ने अपने करोड़ों सब्सक्राइबर्स को राहत दी है। कुछ मामलों में उन्हें क्लेम सेटलमेंट के लिए कैंसल चेक या बैंक पासबुक का फोटो अपलोड करना अब जरूरी नहीं होगा। EPFO ने कहा है कि अन्य सभी शर्तों को पूरा करने वाले मामलों में ही क्लेम सेटलमेंट कराने की प्रक्रिया के दौरान चेक बुक या बैंक पासबुक का फोटो अपलोड करने से छूट दी गई है। इससे ऑनलाइन फाइल होने वाले दावों को जल्दी से जल्दी निपटाने में मदद मिलेगी। ज्यादातर मामलों में चेक लीफ या अटेस्टेड बैंक पासबुक की कॉपी की इमेज अपलोड नहीं होने पर दावों को खारिज कर दिया जाता है।











