एनवायरो इंफ्रा इंजीनियर्स का आईपीओ शुक्रवार को लिस्ट हो गया
नई दिल्ली: एनवायरो इंफ्रा इंजीनियर्स का आईपीओ शुक्रवार को शेयर मार्केट में लिस्ट हो गया। इसने लिस्टिंग पर निवेशकों को मोटा मुनाफा दिया है। BSE पर इसकी लिस्टिंग 47.30% प्रीमियम के साथ 218 रुपये पर हुई। वहीं NSE पर यह आईपीओ 48.65% प्रीमियम के साथ 220 रुपये पर लिस्ट हुआ।इस आईपीओ का इश्यू साइज 650.43 रुपये है। यह आईपीओ 22 नवंबर को खुला था और 26 नवंबर को बंद हो गया था। इस आईपीओ को निवेशकों ने काफी पसंद किया था। यह आईपीओ 90 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसे सबसे ज्यादा क्यूआईबी ने बिड किया। यह हिस्सा 157.05 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसके बाद एनआईआई ने बिड दिया। यह हिस्सा 153.80 गुना सब्सक्राइब हुआ था। वहीं रिटेल इन्वेस्टर्स का हिस्सा भी 24.48 गुना सब्सक्राइब हुआ था।











