क्या है मामला
पुलिस के मुताबिक अरेस्ट हुई महिला का नाम हरपीत कौर सैनी है। वह अपने दोस्त आयुष शर्मा को विदा करने के लिए हवाई अड्डे पर पहुंची थी। हवाई अड्डे के अंदर जा कर विदा कर सके, इसके लिए उसने सुरक्षाकर्मी को फर्जी हवाई टिकट पेश किया। करने के बाद बेंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर प्रवेश करने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।
कैसे पता चला फर्जीवाड़े का
नकली एयर टिकट से आप एयरपोर्ट के इंट्री गेट से प्रवेश तो कर सकते हैं। लेकिन बोर्डिंग पास लेना संभव नहीं है। हरप्रीत कौर सैनी के साथ भी यही हुआ था। उसने फर्जी टिकट और असली आईडी दिखा कर एयरपोर्ट में इंट्री कर ली। जहां सिक्योरिटी चेक की लाइन लगती है, वहां तक हरप्रीत अपने दोस्त के साथ गई। फिर वह वहां से वापस लौट गई। एयरपोर्ट से बाहर निकलने के लिए उसने बहाना बनाया कि उसका लैपटॉप बाहर ही रह गया है। इस पर सुरक्षाकर्मियों को शक हुआ और उन्होंने उसका टिकट चेक किया।दर्ज हुआ एफआईआर
एयरपोर्ट सिक्योरिटी स्टाफ को जैसे ही पता चला कि वह महिला फेक टिकट पर एयरपोर्ट घुसी थी, वह तुरंत ही सक्रिय हो गए। उसके खिलाफ बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन पर एक एफआईआर दर्ज कराई गई। इस मामले की अब जांच चल रही है।
प्ररंभिक जांच में क्या पता चला
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी महिला को निर्देश दिया था कि वह एयरलाइन के माध्यम से टिकट रद्द कर दे, अन्यथा उसे जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके बाद वह प्राइवेट एयरलाइन कंपनी के कियोस्क पर गईं। उस कियोस्क पर पुष्टि हुई कि टिकट वास्तव में नकली था। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला ने एयरपोर्ट टर्मिनल में प्रवेश पाने के लिए फर्जी ई-टिकट बनाया था। ऐसा इसलिए किया गया ताकि अपने मित्र को हवाई अड्डे में कुछ अंदर जा कर सी-ऑफ कर सके।











