जॉनी बेयरस्टो के इस रन आउट के बाद बेन फोक्स का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो साल 2019 का है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बेन फोक्स एंडी बिलबरीन का तब तक इंतजार करते हैं जब तक की वह अपना पैर क्रीज के अंदर ही हवा नहीं उठा लेते हैं। उस वीडियो को लेकर भी खूब बवाल मचा था।
ऐसे में क्रिकेट फैंस अब इंग्लैंड को इसी घटना की याद दिला रहे कि अभी वह जिस खेल भावना का राग अलाप रही है। यह वही टीम है जब आयरलैंड के खिलाफ बेन फोक्स के स्टंपिंग सही बताया था और एंडी बिलबरीन आउट भी हुए थे।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल लॉर्ड्स टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की चौथी पारी के 52वेें ओवर में कैमरून ग्रीन ने जॉनी बेयरस्टो को एक बाउंसर मारा। बेयरस्टो ने उस बाउंसर को विकेट के पास जाने दिया। इसके ठीक बाद वह बिना पीछे देखे हुए अपने साथी बेन स्टोक्स की तरफ बढ़ गए। हालांकि वह रन नहीं ले रहे थे लेकिन विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने गेंद को स्टंप की तरफ थ्रो कर दिया।

विकेट की गिल्लियां हवा उड़ते ही खिलाड़ियों ने अपील कर दी और थर्ड अंपायर ने उसे रन आउट करार दिया। इसे देखकर पूरा स्टेडियम भी हैरान था क्योंकि वीडियो के देखने पर कही से भी ऐसा नहीं लग रहा था कि बेयरस्टो रन के लेने के दौड़े थे।
हालांकि क्रिकेट के नियम के अनुसार अगर कोई बल्लेबाज जब बॉल को डेड घोषित नहीं किया जाता है उससे पहले अपना क्रीज छोड़ देते हैं उसे रन आउट दिया था जा सकता है लेकिन दूसरी तरफ खेल भावना की बात आ जाती है, क्योंकि बल्लेबाज जानबूझ कर अपना क्रीज नहीं छोड़ रहे थे।