रूट और डकेट के बीच 95 रनों की साझेदारी
वहीं, ओली पोप ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। अब तक कोई बैट्समैन ऐसा नहीं कर पाया है। पहले बैटिंग करने उतरी इंग्लैंड को पहला झटका 45 रन पर लगा। डेनियल लारेंस 5 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद जो रूट और बेन डकेट ने पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच 95 रनों की साझेदारी हुई।
बेन डकेट ने जड़ा अर्धशतक
बेन डकेट ने 79 गेंदों में 9 चौके और 2 छक्के की मदद से 86 रन बनाए। वहीं, जो रूट 48 गेंदों का सामना कर 13 रन पर पवेलियन लौटे। ओली पोप ने शानदार शतक जड़ा। इसके साथ ही इंग्लैंड के कप्तान ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है।
ओली पोप ने ठोका शतक
ओली पोप का टेस्ट क्रिकेट में यह 7वां शतक है। उन्होंने सभी सेंचुरी अलग-अलग टीमों के खिलाफ जड़ी है। वो टेस्ट क्रिकेट में पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने अपने पहले सात शतक सात अलग-अलग देशों के खिलाफ जड़े हैं।
पोप ने पहला टेस्ट शतक 2020 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ जड़ा था। उन्होंने उस मुकाबले में 135* रन बनाए थे। इसके बाद न्यूजीलैंड (145), पाकिस्तान (108), आयरलैंड (205), भारत (196) और वेस्टइंडीज (121) के खिलाफ जड़ा है।











