भारत में एंट्री को तैयार एलन मस्क की Tesla, जानिए कहां लगेगा कंपनी का प्लांट

भारत में एंट्री को तैयार एलन मस्क की Tesla, जानिए कहां लगेगा कंपनी का प्लांट
नई दिल्ली: दुनिया के टॉप तीन रईसों में शामिल एलन मस्क की कंपनी टेस्ला (Tesla) भारत में एंट्री की तैयारी में है। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक टेस्ला ने भारत को निर्यात के लिए जर्मनी में अपने संयंत्र में राइट-हैंड ड्राइव कारों का उत्पादन शुरू कर दिया है। भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा कार मार्केट है और मस्क पिछले कई साल से भारत में एंट्री की तैयारी में हैं। भारत सरकार ने पिछले महीने कुछ इलेक्ट्रिक वाहनों पर इम्पोर्ट टैक्स की दर में कटौती की है। इसके लिए यह शर्त रखी गई है कि इन गाड़ियों को बनाने वाली कंपनियों को भारत में कम से कम 50 करोड़ डॉलर का निवेश करना होगा और तीन साल के भीतर भारत में उत्पादन शुरू करना होगा। इसे टेस्ला की जीत के तौर पर देखा जा रहा है जो कई महीनों से इम्पोर्ट टैक्स में कटौती के लिए पैरवी कर रही थी। लेकिन स्थानीय कार कंपनियां इसका विरोध कर रही थीं।
Advertisement