Select Date:

टॉयलेट में केवल तीन सेकंड रुकते हैं एलन मस्क, वजह जानकर हैरान हो जाएंगे आप

Updated on 28-06-2023 08:13 PM
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क (Elon Musk) का जन्मदिन है। उनका जन्म 28 जून 1971 को दक्षिण अफ्रीका में हुआ था। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 225 अरब डॉलर है और वह दुनिया के सबसे बड़े रईस हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 88.4 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। मस्क की इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी टेस्ला (Tesla) दुनिया की सबसे मूल्यवान ऑटो कंपनी है। इसके अलावा भी वह कई कंपनियां चलाते हैं। पिछले साल उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) को खरीदा था। इसके बाद से ही ट्विटर में उथलपुथल मची है। मस्क में काम को लेकर गजब का जुनून है और वह अपने कर्मचारियों से भी इसी तरह का जुनून चाहते हैं। पेशे से इंजीनियर मस्क को छुट्टियों से नफरत करते हैं। इसकी वजह यह है कि एक बार वह छुट्टियों के कारण मौत के करीब पहुंच गए थे।

अमेरिकी बिजनस कॉलमनिस्ट और लेखक एश्ली वेंस की किताब 'Elon Musk: How the Billionaire CEO of SpaceX and Tesla is Shaping Our Future' के मुताबिक दिसंबर 2000 में मस्क ने कई साल बाद पहली छुट्टी ली थी। वह परिवार के साथ दो हफ्ते की छुट्टी पर गए थे। पहले चरण में वह ब्राजील और दूसरे दौर में साउथ अफ्रीका गए थे। अफ्रीका में मस्क को मलेरिया हो गया था। यह उस तरह का मलेरिया था जिससे दुनियाभर में अधिकांश मौतें होती हैं। जनवरी में मस्क कैलिफोर्निया लौट आए। उनकी हालत गंभीर होती गई और बिस्तर से उठ नहीं पा रहे थे। उनकी पत्नी उन्हें डॉक्टर के पास ले गई।

छुट्टियां आपको मार देंगी

डॉक्टर के ऑर्डर पर मस्क को एंबुलेंस से रेडवुड सिटी के सिकोया हॉस्पिटल (Sequoia Hospital) ले जाया गया। लेकिन डॉक्टर उनकी बीमारी पकड़ नहीं पाए और वह मौत के करीब पहुंच गए थे। तभी किसी और अस्पताल का डॉक्टर वहां आया। उसने मलेरिया के केस देखे थे। वह तुरंत समझ गया कि मस्क को मलेरिया है। बाद में डॉक्टर ने मस्क से कहा कि अगर एक दिन की भी देर हो जाती तो उन्हें बचाना मुश्किल हो जाता। मस्क दस दिन तक आईसीयू में रहे। मस्क को इस बीमारी से पूरी तरह उबरने में छह महीने लग गए। उनका वजन 45 पौंड तक गिर गया था। मस्क कहते हैं, 'मैं मौत के बेहद करीब पहुंच गया था। छुट्टी को लेकर यह मेरा सबक है... छुट्टियां आपको मार देंगी।'

दक्षिण अफ्रीका में जन्मे और पेशे से इंजीनियर मस्क को काम करने का जुनून है। कई बार वह बिना रुके कई दिनों तक काम करते थे। X.com में मस्क के साथ काम कर चुकीं Julie Ankenbrandt कहती हैं, 'हम दिन में 20 घंटे काम करते थे और मस्क 23 घंटे काम करते थे। मस्क की कंपनी स्पेस कंपनी स्पेसएक्स (SpaceX) और इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी टेस्ला (Tesla) के कर्मचारियों को भी मस्क के इस जुनून से दोचार होना पड़ा है। उन्हें काम में जरा भी कोताही पसंद नहीं है। ई-मेल में भाषा की मामूली सी गलती होने पर ही मस्क कर्मचारियों को बाहर करने के लिए बदनाम हैं।

हमेशा जल्दबाजी में रहते हैं

मस्क के साथ शुरुआती दिनों में काम कर चुके इंजीनियर केविन ब्रोगन (Kevin Brogan) कहते हैं, 'मस्क हमेशा जल्दबाजी में रहते हैं। वह टॉयलेट में भी जल्दबाजी में रहते हैं। तीन सेकेंड में उनका काम हो जाता है।' शायद यही उनकी सफलता का राज है। मस्क ने इतने कम समय में जो उपलब्धियां हासिल की हैं, वे अविश्वसनीय हैं। टेस्ला आज दुनिया की सबसे मूल्यवान ऑटो कंपनी है जबकि स्पेसएक्स अंतरिक्ष में सफलतापूर्वक रॉकेट छोड़ने वाली दुनिया की पहली निजी कंपनी है। मस्क का मिशन मंगल पर इंसानी बस्ती बसाना है और इस मिशन को पूरा करने के लिए वह मिशन मोड पर काम कर रहे हैं।

मस्क ने जब ट्विटर को खरीदा था तो उन्होंने कर्मचारियों से दिनरात काम करने के लिए तैयार रहने को कहा था। खबर आई थी कि अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में ट्विटर के हेडक्वार्टर में बिस्तर लगाए गए हैं। साथ ही वहां एक वॉशिंग मशीन भी लगाई गई थी। कर्मचारियों के लिए ऑफिस में ही सोने और रुकने की व्यवस्था की गई थी। सोशल मीडिया पर यूजर्स इस पर हैरानी जता रहे थे। लेकिन मस्क की कार्यशैली को जानने वालों का कहना है कि उनके लिए यह नई बात नहीं है। शायद यही खूबी है कि मस्क आज दुनिया के सबसे बड़े रईस हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 May 2025
नई दिल्‍ली: टेस्ला के सीईओ एलन मस्क एक इंटरव्यू में अजीब स्थिति में फंस गए। यह इंटरव्यू फॉक्स न्यूज पर था। डोनाल्ड ट्रंप की बहू लारा ट्रंप ने उनसे एक मुश्किल…
 06 May 2025
नई दिल्‍ली: भारत-पाकिस्तान के रिश्ते अभी बेहद खराब दौर से गुजर रहे हैं। पहलगाम आतंकी हमले के बाद इनमें खटास बढ़ी है। भारत सरकार ने पाकिस्तान के साथ सारे व्यापारिक रिश्ते…
 06 May 2025
नई दिल्‍ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने जल्द ही कुछ देशों के साथ व्यापार समझौता होने के संकेत दिए हैं। इससे उन देशों को राहत मिलेगी जो अमेरिका के ऊंचे टैक्स से बचना…
 06 May 2025
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के यस बैंक के शेयरों में आज भारी उछाल देखी जा रही है। सुबह बाजार खुलते ही बैंक का शेयर करीब 10% तक उछल गया। बीएसई पर इसकी कीमत…
 29 April 2025
नई दिल्‍ली: भारत में आजकल फटाफट सामान पहुंचाने की होड़ है। आप 10 मिनट से भी कम समय में किराने का सामान, स्नैक्स और यहां तक कि पालतू जानवरों का…
 29 April 2025
नई दिल्ली: मिलावटी पनीर की बढ़ती समस्या को देखते हुए उपभोक्ता मामलों का मंत्रालय रेस्तरां के लिए इस बारे में दिशानिर्देश जारी करने पर विचार कर रहा है। कंज्यूमर अफेयर्स सेक्रेटरी निधि खरे ने…
 29 April 2025
नई दिल्ली: हफ्ते के पहले दिन सोमवार को घरेलू शेयर मार्केट में काफी तेजी रही। बीएसई सेंसेक्स 1000 अंक से अधिक तेजी के साथ बंद हुआ। इस बीच देश की सबसे…
 29 April 2025
नई दिल्ली: अगर आप एटीएम से 100 या 200 रुपये का नोट न मिलने से परेशान हैं, तो यह परेशानी जल्दी दूर हो सकती है। इस बारे में रिजर्व बैंक ने सभी बैंकों को दिशा-निर्देश…
 29 April 2025
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज फिर तेजी दिख रही है। बीएसई सेंसेक्स 314 अंक की तेजी के साथ खुला और कुछ ही मिनटों में इसमें 400 अंक से अधिक तेजी आ…
Advertisement