एलन मस्क ने फोर्ट नॉक्स में सोने की जांच का प्रस्ताव रखा

एलन मस्क ने फोर्ट नॉक्स में सोने की जांच का प्रस्ताव रखा
नई दिल्ली: अमेरिका के पास 425 अरब डॉलर (करीब 37 लाख करोड़ रुपये) का 4580 टन सोना है या नहीं, इसे लेकर बहस तेज हो गई है। सोशल मीडिया पर एलन मस्क से सवाल पूछे जा रहे हैं कि क्या वह इसकी जांच कराएंगे या नहीं। हालांकि इसे लेकर एलन मस्क ने 'हां' कहा है।

दरअसल, एलन मस्क अमेरिका के सोने के भंडार की जांच करवाना चाहते हैं। आप सोच रहे होंगे क्यों? इसकी चर्चा पिछले हफ्ते शुरू हुई। डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (DOGE) के प्रमुख एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई पोस्ट की हैं। इन पोस्ट्स में उन्होंने फोर्ट नॉक्स में सोने के भंडार की मौजूदगी पर सवाल उठाए। कुछ लोगों का मानना है कि वहां सोना नहीं है। एलन मस्क ने इन्हीं लोगों के जवाब में ये सवाल उठाए।

क्या है पूरा मामला?

कहा जाता है कि अमेरिका के पास 425 अरब डॉलर (करीब 37 लाख करोड़ रुपये) का 4580 टन सोना है। हालांकि सोशल मीडिया पर इस सोने की मौजूदगी पर सवाल उठाए गए हैं। यह सोना फोर्ट नॉक्स में रखा हुआ है। फोर्ट नॉक्स के अलावा, वेस्ट पॉइंट, डेनवर में टकसालों और न्यूयॉर्क में फेडरल रिजर्व वॉल्ट में भी भारी मात्रा में सोना रखा हुआ है।
Advertisement