दुनिया के सबसे बड़े रईस ने इस साल जितना कमाया, एलन मस्क ने उतना एक दिन में बना लिया

दुनिया के सबसे बड़े रईस ने इस साल जितना कमाया, एलन मस्क ने उतना एक दिन में बना लिया
नई दिल्ली: टेस्ला (Tesla) और स्पेसएक्स (SpaceX) जैसी कई कंपनियों के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) ने बुधवार को जमकर कमाई की। टेस्ला के शेयरों में 12 फीसदी से अधिक तेजी रही और इससे मस्क की नेटवर्थ में 12.5 अरब डॉलर की तेजी आई। इस साल यह मस्क की नेटवर्थ में एक दिन में आई सबसे बड़ी उछाल है। यह दुनिया के सबसे बड़े रईस बर्नार्ड अरनॉल्ट (Bernard Arnault) की नेटवर्थ में इस साल आई कुल तेजी के करीब बराबर है। फ्रांसीसी बिजनसमैन की नेटवर्थ में इस साल 12.9 अरब डॉलर की तेजी आई है। हालांकि मस्क इस साल सबसे ज्यादा नेटवर्थ गंवाने वाले अरबपति है। उनकी नेटवर्थ में इस साल 50.4 अरब डॉलर की गिरावट आई है और वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 179 अरब डॉलर है।
Advertisement