जंगल की ओर लौट रहा है हाथी... आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने क्यों कहा ऐसा

जंगल की ओर लौट रहा है हाथी... आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने क्यों कहा ऐसा
नई दिल्ली: आरबीआई ने रेपो रेट में लगातार सातवीं बार कोई बदलाव नहीं किया है। आरबीआई की मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी की मीटिंग में नीतिगत ब्याज दरों को एक बार फिर यथावत रखने का फैसला किया गया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने आज इस मीटिंग में लिए गए फैसलों की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने महंगाई को सबसे बड़ी चुनौती बताया और कहा कि मीटिंग में इस पर सबसे ज्यादा फोकस रहा। दास ने महंगाई की तुलना हाथी से करते हुए उम्मीद जताई कि अब हाथी जंगल की ओर लौट रहा है। यानी महंगाई अब चार फीसदी के दायरे में लौट रही है।
Advertisement