भोपाल, 26 सितम्बर, 2023 l प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री कमलनाथ जी के निर्देश पर प्रदेश भर में चल रही कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा में जनता का लगातार मिल रहा समर्थन यह बता रहा है कि प्रदेश से भाजपा की रवानगी तय है। जन आࡄकोश यात्राओं के दौरान अलग-अलग स्थान पर कांग्रेस नेताओं ने सभाओं को संबोधित किया।
*भाजपा राज में हर वर्ग दुखी, चारों तरफ भय, भूख और भ्रष्टाचार: डॉ गोविंद सिंह*
मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह के नेतृत्व में आयोजित जन आक्रोश यात्रा आज ग्वालियर जिले की डबरा और भितरवार विधानसभा के क्षेत्र में पहुंची यात्रा को संबोधित करते श्री सिंह ने कहा कि आज मध्यप्रदेश में हर वर्ग दुखी है, चारों तरफ भ्रष्टाचार फैला हुआ है, जनता भय युक्त वातावरण में जीवन जी रही है, थानों और सरकारी दफ्तरों अपनी शिकायत लेकर जाने से डरती है। तहसीलदार हो या पटवारी सब भ्रष्टाचार में लिप्त हैं, ऐसा कोई जनहित का कार्य नहीं है जिसमें जनता को रिश्वत न देनी पड़ती हो। मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार में कोई भी काम बिना 50 पर्सेंट कमीशन के नहीं हो रहा है, इसलिए जनता में आज आक्रोश व्याप्त है और वह इस प्रदेश से भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प ले चुकी है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रभारी मप्र शिव भाटिया ने संबोधित करते हुए कहा कि इस बार लोकतंत्र के हत्यारों और गद्दारों को ग्वालियर क्षेत्र की जनता सबक सिखाएगी जिन लोगों ने जनता के वोट से बनी हुई सरकार को नोटों की दम से गिरा दिया ऐसे बिकाऊ और गद्दार लोगों को भितरवार की जनता ही नहीं पूरे ग्वालियर चंबल संभाग की जनता इस बार सबक सिखाएगी और ऐसे सभी नेताओं की जमानत जप्त होगी।
इस अवसर पर मध्य प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अशोक सिंह, उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह चौहान, विधायक लखन सिंह, विधायक सुरेश राजे, पूर्व सांसद रामसेवक बाबूजी, संभागीय मीडिया प्रभारी प्रवक्ता धर्मेंद्र शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता उपस्थित थे।
*भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी भाजपा सरकार ने भगवान महाकाल को नहीं, वह इंसानों को क्या छोड़ेगी: सुरेश पचौरी’*
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने जन आक्रोश यात्रा में कहा कि भाजपा सरकार ने 50 हजार से अधिक बेटियों की फ़र्जी शादी दिखाकर उनके हक का पैसा खा लिया। अपने पापों पर पर्दा डालने के लिए सतपुड़ा भवन को आग के हवाले कर हजारों फाइलें जला दी। भ्रष्टाचार के पाप में आकंठ डूबी इस भाजपा की सत्ता ने भगवान महाकाल को भी नहीं छोड़ा। जो भगवान को नहीं छोड़ते, वो अन्नदाता किसान, दलित, आदिवासी व नौजवान को क्या छोड़ेंगे। आदिवासी भाइयों के 3 लाख 22 हजार आवास के पट्टे निरस्त करके उन्हें दरबदर की ठोकर खाने के लिए भी मजबूर कर दिया। 18 सालों में मध्यप्रदेश में 58 हजार से अधिक बहन-बेटियों से बलात्कार हुए, 67 हजार से अधिक अपहरण हुए, पूरे देश में बच्चों के खि़लाफ़ अपराध सबसे ज्यादा मप्र में है। दलितों के खि़लाफ़ अत्याचार में प्रदेश को नंबर वन बना दिया गया। किसानों की आमदनी कम कर दी एवं युवाओं के भविष्य को व्यापमं और पटवारी परीक्षा घोटाले की भेंट चढ़ाकर उनके भविष्य की हत्या कर दी। ऐसी सरकार को मप्र में रखने कहा अधिकार नहीं है। जनता में इस सरकार को जड़ से उखाड़ फैंकने के लिए भारी आक्रोश है।
*जनता का आक्रोश बता रहा है कि, भाजपा सरकार की विदाई तय हो गई है: कांतिलाल भूरिया*
कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा आज महेश्वर पहुंची, पूरे रास्ते में यात्रा का भव्य स्वागत हुआ हजारों स्थानीय निवासी, जिसमें किसान, युवाओं, आदिवासियों और महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया, इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़-चढ़कर देखने को मिला। इस अवसर पर जन समुदाय को संबोधित करते हुए यात्रा के प्रभारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ने कहा की यात्रा में उपस्थित जन सैलाब और उपस्थित नागरिकों में व्याप्त रोष बता रहा है कि बीजेपी की 50 प्रतिशत कमीशन खोर शिवराज सिंह की सरकार, महिलाओं, आदिवासियों और किसानों पर अत्याचार करने वाली एक ऐसी सरकार है, जिसके पाप का घड़ा भर गया है और उसका अंत अब नजदीक आ गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विजय सुनिश्चित हो गई है, यह तय है कि प्रदेश में अब कांग्रेस की ही सरकार बनेगी। इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं मध्यप्रदेश के सह प्रभारी संजय दत्त भी संबोधित किया।
*प्रदेश की जनता को कर्ज के बोझ तले दबा दिया: दिग्विजयसिंह*
*भाजपा की दाल पतली है और रवानगी तय है: अरूण यादव*
पूर्व केंद्रीय मंत्री अरूण यादव जी के नेतृत्व में निवाड़ी में जन आक्रोश यात्रा आज आठवें दिन निरंतर जारी रही। यात्रा में पूर्व राज्यसभा सदस्य एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में मप्र में भ्रष्टाचार की कोई सीमा नहीं बची। मुख्यमंत्री, मंत्री और भाजपा के नेताओं ने प्रदेश को खोखला कर दिया। कर्ज पर कर्ज लिये जा रहे हैं। कांग्रेस की सरकार में कमलनाथ जी ने 11 महीने में अनेकों जनहितेषी योजनाएं संचालित की। भाजपा को सत्ता जाने की बौखलाहट मची है, इसलिए भाजपा के बड़े-बड़े नेता मप्र के चक्कर लगाकर जनता को फिर गुमराह करने में लग गये है। लेकिन यह पब्लिक हैं, जब जान चुकी है।
कल जारी हुई भाजपा की दूसरी सूची पर अरुण यादव ने निवाड़ी में आयोजित जन आक्रोश यात्रा की सभा में भाजपा पर साधा निशाना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी एवं गृहमंत्री अमित शाह हर हफ्ते प्रदेश का चक्कर लगा रहे हैं उन्हें पता है कि उनकी दाल पतली है और भाजपा की रवानगी तय है। इतने सांसद-केंद्रीय मंत्री चुनाव लड़ेंगें सबका स्वागत है, हम तो चाहते है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं अमित शाह भी एक एक सीट का चयन कर लें। अगर चाहे तो आडवाणी जी और मुरली मनोहर जोशी भी आ जाए मगर दो तिहाई सीटों के साथ कांग्रेस सरकार बनाएगी...
*आदिवासी, दलित, युवा, महिला, गरीब और किसान विरोधी है भाजपा सरकार: जीतू पटवारी*
पूर्व मंत्री एवं विधायक जीतू पटवारी के नेतृत्व में आयोजित आज जन आक्रोश यात्रा में सांवेर की जनता का भारी समर्थन मिला। जनता के उत्साह को देखते हुए उन्होंने कहा कि साँवेर तैयार है, परिवर्तन इस बार है। यात्रा उज्जैन दक्षिण विधानसभा और उज्जैन उत्तर में भारी जन समर्थन मिला। ऐतिहासिक और पौराणिक धरती उज्जैनी कांग्रेस की जन-आक्रोश-यात्रा समर्थक और साक्षी बनी है। जनाक्रोश यात्रा में शिवराज सरकार के भ्रष्टाचार का किया पर्दाफाश महाकाल लोक में करोड़ों का घोटाला करने वालों को सत्ता के बाहर करने के लिए उज्जैन तैयार है। वहीं पूर्व मंत्री जीतू पटवारी जी ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी भ्रष्टाचार अपराध तेजी के साथ शिवराज शासन काल में बड़ा अब प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। अब दोबारा जनता शिवराज बीजेपी सरकार को नहीं चाहती है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार को उखाड फेकने का संकल्प लिया। श्री पटवारी ने कहा भाजपा सरकार गरीब और किसान विरोधी है
*भाजपा ने मप्र में किया भारी भ्रष्टाचार, गरीबों पर अत्याचार: कमलेश्वर पटेल*
जन आक्रोश यात्रा को मिल रहा है भारी जन समर्थन
मध्य प्रदेश में पिछले 18 वर्षों में भारी भ्रष्टाचार कर गरीबों व आदिवासियों पर अत्याचार किया है। भाजपा ने आमजन को छलने का कार्य किया है। उक्त विचार विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री कमलेश्वर पटेल ने जन आक्रोश यात्रा के आठवें दिन डिंडोरी एवं बिछिया विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न सभाओं में उक्त बात कही। उन्हांेने कहा कि युवाओं को गुमराह कर भाजपा ने नर्सिंग घोटाला, व्यापम घोटाला, खाद्यान्न घोटाला, आवास घोटाला सहित सैकड़ो घोटाले करके भ्रष्टाचार व अत्याचार को बढ़ावा दिया है। भाजपा सरकार आदिवासी एवं गरीब विरोधी है। सीधी जिले का पेशाब कांड, अनूपपुर, झाबुआ, देवास गुना जिले सहित पिछले 18 वर्षों में प्रदेश के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं गरीबों पर अत्याचार कर मानवता को शर्मसार करने का काम किया है, इसमें अपराधी भाजपा के नेता ही हैं। बढ़ती बेरोजगारी, महिलाओं पर अत्याचार और किसानों के मुद्दे पर मुख्यमंत्री मौन हैं, 18 सालों में मप्र को बेरोजगारी और नफरत के सिवा कुछ नहीं दिया। इससे प्रदेश की जनता नाराज है व जन-जन में आक्रोश है।
श्री पटेल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने एक हज़ार गौशालाएं बनाकर चार हजार गौशालाओं के निर्माण की मंजूरी प्रदान की थी, भाजपा ने निर्वाचित सरकार की खरीद फरोख्त करके जनादेश का अपमान किया है। भाजपा की जन विरोधी नीतियों एवं कांग्रेस की रीति नीति, 11 वचन को घर-घर जाकर बताएं। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद मध्य प्रदेश में शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली की जाएगी। जनता में व्याप्त आक्रोश मौजूदा सरकार को विदा करने के लिए तत्पर है ताकि प्रदेश की जनता में नया जोश आए और यहां एक जनप्रिय सरकार बने। अभा कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं मप्र सहप्रभारी सीपी मित्तल जी मुख्य रूप से उपस्थित थे।
*मध्यप्रदेश देश का इकलौता राज्य है जहाँ भाजपा राज में पटवारी से लेकर मुख्यमंत्री तक की कुर्सी सौदे से हथियाई जा रही है: विक्रम खंपरिया*
कटनी में आयोजित जन आक्रोश यात्रा रैली में कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश सरकार की नाकामियों को उजागर करते कहा कि सरकार लगातार कर्ज लेकर लोक लुभावन योजनाएं बना रही है, ताकि उसका वोट बैंक बढ जाए लेकिन सरकार को इससे कोई सरोकार नहीं कि कर्ज से आम आदमी की कमर टूट रही है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम खंमपरिया ने कहा कि मौजूदा सरकार ने साबित कर दिया है कि वो जनता के साथ न्याय नही बल्कि लूट कर रही है। बेहिसाब बिजली बिलों को देख कर जनता कराह रही है और प्रदेश सरकार महज चुनाव जीतने के लिए कर्ज पर कर्ज लेकर जनता से वसूली कर ब्याज भर रही है। कटनी में भी कानून व्यवस्था खत्म हो चुकी है। खुल्लेआम दिन दहाड़े दुकानों को लूटा जा रहा है और पुलिस महज खाना पूर्ति करके सरकार और जनता के आंखों में धूल झोंक रही है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ सरकार में मिलावट के खिलाफ़ जो काम हुये जनता ने उसकी सराहना की है। मध्यप्रदेश भर्ती परीक्षाओं के लिए कुख्यात हो चुका है। व्यापम भर्ती घोटाले से हुई शुरुआत अब तक जारी है। मध्यप्रदेश देश का इकलौता राज्य है जहाँ पटवारी से लेकर मुख्यमंत्री तक की कुर्सी सौदे से हथियाई जा रही है। महिलाओं पर अत्याचार मध्यप्रदेश की पहचान बन चुकी है। क्या बहनों के 18 सालों के जख्म आपके एक हजार रुपये से भर जायेंगे? श्री अजयसिंह आज भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल रहे।











