एक प्रमुख कंपनी के बड़े अधिकारी ने कहा, इनपुट लागत हर तरफ से बढ़ने से हमारे पास कीमतें बढ़ाने के अलावा कोई ऑप्शन नहीं बचा। जिन कंपनियों के पास बाजार में अब भी स्टॉक मौजूद है, वे इस माहौल का फायदा उठाने में भी लगी हैं।
तपतपाती गर्मी का असर, तगड़ी डिमांड के बीच AC के बढ़े दाम, सप्लाई के लाले!
नई दिल्ली: राजधानी समेत देश के तमाम हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है। इससे एयर कंडीशनर (AC) की मांग बढ़ी है। इसका असर एसी की कीमत पर भी पड़ा है। AC की कीमतों में 6 से 8% तक की बढ़ोतरी हुई है। वोल्टास, LG और लॉयड जैसी कंपनियों के अधिकारियों का कहना है कि इस साल गर्मी कहर ढा रही है। लिहाजा, मांग तेजी से बढ़ी है। हालत यह है कि मांग के अनुसार आपूर्ति नहीं पा रही। इंस्टॉलेशन और सर्विस के लिए जमीनी स्तर पर मैनपावर की भी कमी हो गई है।