'मेरे बेटे को ED ने बुलाया है तो अब आप समझ लीजिए', अशोक गहलोत का डोटासरा और वैभव को लेकर बीजेपी पर सीधा हमला
जयपुर :राजस्थान विधानसभा चुनाव के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को भी ईडी ने समन भेजा है ,जिसके चलते उन्हें ईडी के सामने पेश होना पड़ेगा। मुख्यमंत्री गहलोत ने ट्विट कर इसकी जानकारी दी और कहा कि 'राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह जी डोटासरा के यहां ED की रेड और मेरे बेटे वैभव गहलोत को ED में हाजिर होने का समन आया है। अब आप समझ सकते हैं, जो मैं कहता आ रहा हूं कि राजस्थान के अंदर ED की रेड रोज इसलिए होती है क्योंकि भाजपा ये नहीं चाहती कि राजस्थान में महिलाओं को, किसानों को, गरीबों को कांग्रेस की ओर से दी जा रही गारंटियों का लाभ मिल सके।
राजस्थान चुनाव नजदीक है ऐसे में प्रदेश में ईडी सक्रीय नजर आ रही है। इस बार ईडी के निशाने पर कोई और नहीं बल्कि राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा और सीएम गहलोत के बेटे वैभव नजर आ रहे हैं। राजस्थान में हुए पेपर लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम आज सुबह से ही एक्टिव नजर दिखाई दी। जिसको लेकर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के घर ईडी ने छापेमारी की। ताजा जानकारी के मुताबिक यह रेड राजस्थान में हुए पेपर लीक को लेकर बताई जा रही है। पहले भी पेपर लीक मामले में डोटासरा पर आरोप लगाए गए थे। ईडी फिलहाल डोटासरा और उनके रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है। ईडी की टीम डोटासरा के जयपुर के सरकारी आवास सहित सीकर स्थित निजी निवास पर भी पहुंची। जिसको लेकर सीएम के











