कुलांचे मार रही इकॉनमी, मॉनसून सामान्य रहने का अनुमान और घटने वाली है महंगाई: वित्त मंत्रालय

कुलांचे मार रही इकॉनमी, मॉनसून सामान्य रहने का अनुमान और घटने वाली है महंगाई: वित्त मंत्रालय
नई दिल्ली: वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है। इंटरनैशनल मॉनेटरी फंड सहित अंतरराष्ट्रीय संगठनों और रिजर्व बैंक ने मौजूदा वित्त वर्ष में भारत की अच्छी जीडीपी ग्रोथ का अनुमान दिया है। कई देशों में महंगाई का दबाव फिर बढ़ा है, लेकिन सरकार और आरबीआई के प्रयासों से भारत में महंगाई घटी है। इस बार मॉनसूनी बारिश सामान्य से अधिक होने के अनुमानों को देखते हुए अच्छी फसल होने और महंगाई और घटने की संभावना है। फाइनैंस मिनिस्ट्री ने गुरुवार को मंथली इकनॉमिक रिव्यू में ये बातें कहीं।

रिव्यू में कहा गया, ‘वित्त वर्ष 2024 में रिटेल इंफ्लेशन में काफी कमी आई। यह कोविड महामारी के बाद अपने सबसे निचले स्तर पर आ गई। मार्च में कोर इंफ्लेशन 3.3% रही। 2024 में मॉनसून सामान्य से बेहतर रहने का अनुमान फसलों के लिए शुभ संकेत है और इससे महंगाई की चिंता घटेगी।’ फरवरी में फूड इंफ्लेशन 8.66% और मार्च में 8.52% थी। सब्जियों के दाम फरवरी में 30.25% चढ़े थे। मार्च में वेजिटेबल इंफ्लेशन 28.3% पर आ गई थी। दालों में महंगाई दर फरवरी के 18.9% से घटकर मार्च में 17.7% हो गई थी। ओवरऑल रिटेल इंफ्लेशन फरवरी के 5.1% से घटकर मार्च में 4.85% हो गई थी।
Advertisement