बचत के साथ कमाई भी... टैक्स-सेविंग FD पर सबसे ज्यादा ब्याज कहां? बैंकों की पूरी लिस्ट
नई दिल्ली: टैक्स-सेविंग एफडी उन तरीकों में से एक है जिससे कोई अपनी टैक्स देनदारी कम कर सकता है। इससे गारंटीड इनकम भी सुनिश्चित होती है। यह और बात है कि टैक्स-सेविंग एफडी 5 साल की अनिवार्य लॉक-इन अवधि के साथ आती है। टैक्स-सेविंग एफडी में आप अधिकतम 1.5 लाख रुपये का निवेश कर सकते हैं। इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80सी के तहत एलिजिबल इनवेस्टमेंट ऑप्शन में निवेश की गई रकम पर टैक्स डिडक्शन का फायदा मिलता है। हालांकि, ऐसे निवेश को भुनाने से होने वाली इनकम टैक्सेबल होती है। टैक्स-सेविंग एफडी की पेशकश सरकारी और निजी दोनों सेक्टर बैंक करते हैं। आम जनता के मुकाबले अक्सर बुजुर्गों को थोड़ा अधिक ब्याज मिलता है। आइए, यहां जानते हैं कि कौन से बैंक टैक्स-सेविंंग एफडी पर कितना ब्याज दे रहे हैं।











