भोपाल। रेलवे ने भोपाल मंडल के जिन स्टेशनों पर ट्रेनों को प्रायोगिक ठहराव की मंजूरी दी है, उनके ठहराव की अवधि अगले छह महीने के लिए बढ़ा दी गई है। यात्रियों की सुविधा के लिए भोपाल मंडल के संत हिरदाराम नगर स्टेशन समेत कुछ अन्य स्टेशनों पर गाड़ियों के प्रायोगिक ठहराव की अवधि को छह महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर जिन ट्रेनों का हाल्ट बढ़ाया गया है, इसमें ट्रेन 19303-04 इंदौर-भोपाल-इंदौर एक्सप्रेस, ट्रेन 19339-40 दाहोद-भोपाल-दाहोद एक्सप्रेस, ट्रेन 19343-44 पंचवेली एक्सप्रेस, ट्रेन 12969 कोयंबटूर-जयपुर एक्सप्रेस संत हरिदाराम नगर स्टेशन पर पांच मार्च 2024 तक, ट्रेन 12970 कोयंबटूर-जयपुर एक्सप्रेस संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर नौ मार्च 2024 तक ठहराव लेकर चलेगी। वही ट्रेन 22631 मदुरै-बीकानेर अनुव्रत एक्सप्रेस 11 मार्च 2024 और ट्रेन 22632 बीकानेर-मदुरै अनुव्रत एक्सप्रेस सात मार्च 2024 तक संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर अपने निर्धारित समय पर ठहराव लेकर चलेगी।
पिपरईगांव, बदरवास एवं रेहटवास स्टेशन पर ठहराव के साथ चलेंगी ये ट्रेनें
इसके अलावा इसमें भोपाल मंडल के पिपरईगांव, बदरवास, रेहटवास स्टेशन शामिल हैं। ट्रेन 12197/98 भोपाल-ग्वालियर-भोपाल एक्सप्रेस बदरवास स्टेशन पर तीन मार्च 2024 तक, ट्रेन 12197/98 भोपाल-ग्वालियर-भोपाल एक्सप्रेस कोलारस स्टेशन पर तीन मार्च 2024 तक, ट्रेन 19167 अहमदाबाद-वाराणसी सिटी साबरमती एक्सप्रेस पिपरईगांव स्टेशन पर 15 मार्च 2024 तक, ट्रेन 19168 वाराणसी सिटी-अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस पिपरईगांव स्टेशन पर 14 मार्च 2024 तक, ट्रेन 19307 इंदौर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस बदरवास स्टेशन पर 24 मार्च 2024 तक, ट्रेन 19308 चंडीगढ़-इंदौर एक्सप्रेस बदरवास स्टेशन पर 25 मार्च 2024 तक, ट्रेन 11603/04 बीना-कोटा-बीना एक्सप्रेस रेहटवास स्टेशन पर 20 मार्च 2024 तक, ट्रेन 11603/04 बीना-कोटा-बीना एक्सप्रेस कोटा मंडल के सुन्दलक स्टेशन पर 20 मार्च 2024 तक अपने निर्धारित समय पर ठहराव लेकर गंतव्य के लिए प्रस्थान करेगी।
सारंगपुर स्टेशन पर ट्रेन के प्रायोगिक ठहराव की अवधि बढ़ी
सारंगपुर स्टेशन पर भी गाड़ियों के दिए गए प्रायोगिक ठहराव की अवधि को अगले छह माह तक बढ़ा दिया गया है। जिसके अनुसार ट्रेन 22983/84 कोटा-इंदौर-कोटा एक्सप्रेस और ट्रेन 19167/68 अहमदाबाद-वाराणसी सिटी-अहमदाबाद एक्सप्रेस सारंगपुर स्टेशन पर चार मार्च 2024 तक, ट्रेन 19165 अहमदाबाद-दरभंगा एक्सप्रेस सारंगपुर स्टेशन पर पांच मार्च 2024 तक, ट्रेन 19166 दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस सारंगपुर स्टेशन पर छह मार्च 2024 तक, ट्रेन 21125/26 रतलाम-भिंड-रतलाम एक्सप्रेस सारंगपुर स्टेशन पर छह मार्च 2024 तक अपने निर्धारित समय पर ठहराव लेकर गंतव्य के लिए प्रस्थान करेगी।











