जिसके चलते बनी 'लंगड़ी' सरकार, बजट में उसकी सर्जरी कैसे? सीतारमण के वो 5 औजार
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बीते रोज केंद्रीय बजट 2024-25 पेश किया। इस बजट के साथ वह लगातार सात बार बजट पेश करने वाली पहली वित्त मंत्री बन गईं। उन्होंने 1959 से 1964 के बीच लगातार छह बजट पेश करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। अपने सातवें बजट में निर्मला सीतारमण ने आर्थिक विकास को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर पैदा करने के लिए कई महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं पर जोर दिया। लोकसभा चुनाव में रोजगार का मुद्दा केंद्र में था। सैलरीड क्लास को भी महसूस होने लगा था कि सरकार उन्हें तवज्जो नहीं देती। इस बार के बजट में सीतारमण ने यह शिकायत दूर करने की कोशिश की। आइए, केंद्रीय बजट 2024-25 में वेतनभोगी व्यक्तियों और नौकरी तलाशने वालों के लिए की गई घोषणाओं पर एक नजर डालते हैं:











