एमपी के राजगढ़ में अज्ञात कारणों चलते एक टेंट की दुकान में लगी भीषण आग लाखों का सामान जला

एमपी के राजगढ़ में अज्ञात कारणों चलते एक टेंट की दुकान में लगी भीषण आग लाखों का सामान जला
राजगढ़ः मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में भीषण हादसा सामने आया है। एक टेंट हाऊस में भीषण आग लग गई है। इसके चलते दुकान के अंदर रखा माल जलकर राख हो गया है। माल की कीमत लाखों में बताई जा रही है। आग लगने का कारण नहीं पता चल पाया है। घटना का पता चलते ही मौके पर पहुंचे दमकल कर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश में लगे।

दूर से दिखाई दे रही लपटे, 1किमी ऊंचा उठा धुएं का गुबार


टेंट के अंदर इतनी भीषण आग लगी है कि आग की लपटे और धुएं का गुबार दूर से ही देखा जा सकता है। इसके साथ ही आगजनी का पता लगते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई है। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।
Advertisement