ब्रांडेड चीजों की इस वजह से बढ़ गई डिमांड, इन सामानों के दामों में आई गिरावट

ब्रांडेड चीजों की इस वजह से बढ़ गई डिमांड, इन सामानों के दामों में आई गिरावट
नई दिल्ली: अब बाजार में रोजमर्रा की जरूरतों वाले सामानों के पैकेज्ड स्टेपल की मांग काफी बढ़ गई है। लोग कंपनियों के ब्रांडेड सामान खरीदना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसकी वजह कीमतों में गिरावट है। दैनिक जरूरतों व रोजमर्रा के सामान बनाने वाली अडानी विल्मर, मैरिको, आईटीसी लिमिटेड और एलटी फूड्स जैसी बड़ी कंपनियों के मुताबिक, उपभोक्ता 2023-24 में खुली चीजों से ब्रांडेड पैकेज्ड स्टेपल खरीदने के लिए वापस आ गए हैं। इसकी मुख्य वजह कमोडिटी की कीमतों में गिरावट है। इससे पैकेज्ड स्टेपल की बिक्री की मात्रा या यूनिट की संख्या में वृद्धि हुई है। कीमतों में कमी आई है। इससे पहले वित्त वर्ष 22 और 23 के दौरान महंगाई के चलते लोग पैकेज्ड सामानों की जगह खुली चीजें खरीदना ज्यादा पसंद करने लगे थे।
Advertisement