इन गलतियों की वजह से निकला चीन का दम, अर्थव्यवस्था की हालत हुई खराब, जानिए दुनिया पर क्या पड़ रहा असर
नई दिल्ली: चीन की अर्थव्यवस्था (China Economic) इस समय कई समस्याओं का सामना कर रही है। इसमें धीमी वृद्धि दर, तेजी से बढ़ रही बेरोजगारी और रियल एस्टेट क्राइसिस शामिल हैं। दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला चीन पिछले साल से खराब आर्थिक हालत (China Economic) का सामना कर रहा है। पिछले साल यानी 2023 में चीन (China) की अर्थव्यवस्था में गिरावट शुरू हुई थी। यह इस साल भी जारी है। इस हालत को सुधारने के लिए चीन कई उपाय कर रहा है। लेकिन इसके बाद भी कोई दिक्कत दूर नहीं हो रही है। चीन अपनी अर्थव्यवस्था में खराब कर्ज की समस्या से निपटने के लिए बड़ी संख्या में छोटे बैंकों का विलय कर रहा है। हालांकि एक्सपर्ट्स का मानना है कि चीन के लिए इस साल भी वापसी कर पाना मुश्किल है। चीन की बिगड़ती अर्थव्यवस्था का दंश दूसरे देशों और मल्टीनेशनल कंपनियों को भी झेलना पड़ेगा। अर्थव्यवस्था के फिसलने के पीछे एक-दो नहीं बल्कि कई कारण हैं। चीन पर कई गलतियां भारी पड़ी हैं। इसके चलते ही चीन की अर्थव्यवस्था लड़खड़ा गई है।











