भोपाल। रक्षाबंधन त्योहार से पूर्व ट्रेनों में यात्रियों का दबाव बढ़ गया है। भोपाल व रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से दिल्ली, मुंबई, प्रयागराज, गोरखपुर, पुणे, जयपुर, रायपुर और चेन्नई जाने वाली 75 प्रतिशत ट्रेनों में 150 से अधिक वेटिंग है। कुछ ट्रेनों में तो नो रूम की स्थिति है, मतलब वेटिंग के टिकट भी नहीं मिल रहे हैं। हालांकि रक्षाबंधन त्योहार के दौरान चलाई जाने वाली व पूर्व से चलने वाली कुछ विशेष ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिलने की गुंजाइश है।
इन मार्गों पर वेटिंग की यह स्थिति
दिल्ली - मंगलवार और बुधवार को भोपाल एक्सप्रेस के स्लीपर कोच पर 50 से अधिक वेटिंग, एसी में 24 वेटिंग चल रही है। वही पांच सितंबर को भी इस ट्रेन में वेटिंग कम नहीं हुई। वहीं वही राजधानी एक्सप्रेस में एसी में 10 से अधिक वेटिंग चल रही है। पांच सितंबर तक वेटिंग क्लियर नहीं हो रही है।
मुंबई - मंगलवार और बुधवार को पुष्पक एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में 30 से अधिक वेटिंग चल रही है। वही एसी में छह से अधिक वेटिंग है। वही चार सितंबर को स्लीपर में 14 वेटिंग आ रही है। वही पंजाब मेल एक्सप्रेस में 71 से अधिक वेटिंग आ रही है। जो कि चार सितंबर को 51 वेटिंग है।
रायपुर - मंगलवार और बुधवार को अमरकंटक एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में 290 से अधिक वेटिंग चल रही है। एसी में 27 वेटिंग है, जो कि चार सितंबर स्लीपर में वेटिंग आ रही है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में स्लीपर में 75 से अधिक वेटिंग चल रही है, साथ ही एसी में सात वेटिंग चल रही है, जो कि चार सितंबर तक 48 वेटिंग है।
जयपुर - मंगलवार और बुधवार को भोपाल-जयपुर एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में 117 से अधिक वेटिंग चल रही है। एसी में 24 वेटिंग है जो कि चार सितंबर तक स्लीपर में 21 वेटिंग आ रही है। बिलासपुर भगत की कोठी सुपरफास्ट एक्सप्रेस के स्लीपर में 32 से अधिक वेटिंग आ रही है। वही पांच सितंबर तक 19 वेटिंग चल रही है।











