दुबे को मिल सकता है मौका, गिल की वापसी भी संभव, तीसरे टी20 में टीम इंडिया में तीन बदलाव संभव
पल्लेकेले: नए कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में भारतीय टीम किसी भी तरह से ढिलाई नहीं बरतेगी। मंगलवार को यहां होने वाले तीसरे और अंतिम टी20 मैच में श्रीलंका की कमजोरियों का फायदा उठाकर सीरीज को क्लीन स्वीप करने के लिए मैदान पर उतरेगी। भारत पहले दोनों मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर चुका है लेकिन उसका लक्ष्य अपना विजय अभियान जारी रखना होगा। भारत ने अभी तक खेल के हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन किया है।











