भारत को चैंपियन बनते नहीं देखना चाहते... मौलाना के 'मोहम्मद शमी के गुनाह-ए-अजीम' बयान पर पेसर के भाई जैद सुल्तान का करारा जवाब
दुबई: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी के रमजान में रोजा न रखने पर अखिल भारतीय मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने उनकी आलोचना की है। यहां तक कि उन्होंने शमी को शरियत के अनुसार मुजरिम तक कह दिया। इस बयान पर राजनीतिक और धार्मिक नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। अब इस पूरे मामले पर शमी के भाई जैद सुल्तान का भी बयान आ गया है, जिन्होंने इस पूरे मामले को टीआरपी से जुड़ा और भारत को चैंपियन बनते नहीं देखना चाहने वालों का प्रोपेगेंडा बताया है।











