क्या आपको भी चाहिए सस्ता पर्सनल लोन? ये बैंक दे रहे हैं शानदार ऑफर

क्या आपको भी चाहिए सस्ता पर्सनल लोन? ये बैंक दे रहे हैं शानदार ऑफर
नई दिल्ली : किसी को भी पैसों की अचानक जरूरत पड़ सकती है। जब हमारे पास नकदी नहीं होती, तो सबसे पहले आइडिया आता है कि पर्सनल लोन (Personal Loan) ले लिया जाए। लेकिन पर्सनल लोन एक काफी महंगा लोन होता है। ऐसे में जब कोई दूसरा अच्छा बेहतर विकल्प ना हो, तब ही पर्सनल लोन की तरफ जाना चाहिए। पर्सनल लोन कल की कमाई को आज यूज करने का जरिया है। पर्सनल लोन लेने से पहले हमें यह देख लेना चाहिए कि हम सही काम के लिए यह लोन ले रहे हैं या नहीं। कुछ लोग शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करने के लिए पर्सनल लोन ले लेते हैं। यह बिल्कुल गलत है। वहीं, अगर आपको कोई गाड़ी खरीदनी हो, तो पर्सनल लोन ना लें, बल्कि ऑटो लोन लें।
सिबिल स्कोर रखें मजबूत

कोई भी लोन देते समय कर्जदाता सबसे पहले ग्राहक का क्रेडिट या सिबिल स्कोर (Credit Score) चेक करता है। ग्राहक का क्रेडिट स्कोर जितना अच्छा होगा, उसे उतनी ही अच्छी लोन डील मिलने की संभावना रहती है। आपका क्रेडिट स्कोर आपके पुराने लोन के पुर्नभुगतान की परफॉर्मेंस को दर्शाता है। अगर आपकी क्रेडिट हिस्ट्री अच्छी है, तो आपका क्रेडिट स्कोर भी अच्छा होगा। पर्सनल लोन के लिए 750 क्रेडिट स्कोर पर्याप्त माना जाता है। अगर आपका क्रेडिट स्कोर इससे उच्च है, तो आपको पर्सनल लोन पर अपेक्षाकृत कम ब्याज दर मिल सकती है।


कैसी है आपकी जॉब

आपकी जॉब किस तरह की है और आपकी कंपनी कैसी है, इस पर भी पर्सनल लोन की ब्याज दर निर्भर करती हैं। कर्जदाता यहां यह देखता है कि क्या आपकी कंपनी समय पर वेतन देती है या नहीं। वित्तीय रूप से कमजोर कंपनी और अनियमित रुप से सैलरी का भुगतान करने वाली कंपनी के कर्मचारियों को लोन मिलने में समस्या आ सकती है। ऐसे लोगों को अपेक्षाकृत अधिक ब्याज दर पर लोन मिलता है।
Advertisement