डीएलएफ लिमिटेड अपनी सहायक कंपनियों, सहयोगी और संयुक्त उद्यमों के साथ रियल एस्टेट विकास क्षेत्र में काम करती है। उनकी गतिविधियां भूमि की पहचान और अधिग्रहण के शुरुआती चरणों से लेकर परियोजना नियोजन, निष्पादन, निर्माण और विपणन तक फैली हुई हैं। इसके अतिरिक्त कंपनी कई अन्य तरह के बिजनस में भी शामिल है। इनमें लीजिंग, बिजली उत्पादन, रखरखाव सेवाएं और आतिथ्य और मनोरंजक सेवाओं का प्रावधान शामिल है। ये सहायक सेवाएं आपस में करीब से जुड़ी हुई हैं और उनके रियल एस्टेट उपक्रमों के समग्र विकास में योगदान करती हैं।
डीएलएफ इस तिमाही में गुरुग्राम में लगभग 17 अरब रुपये के निवेश के साथ 2.5 मिलियन वर्ग फुट के नए शॉपिंग मॉल पर काम करने की तैयारी में है। कंपनी के पास पहले से ही इस परियोजना के लिए आवश्यक भूमि है। DLF गुरुग्राम और दिल्ली में अपनी आवासीय परियोजनाओं के पास हाई-स्ट्रीट शॉपिंग सेंटर भी विकसित कर रहा है। शॉपिंग मॉल में फुटफॉल की बढ़ती संख्या को देखते हुए DLF गोवा में लगभग 600,000 वर्ग फुट में एक प्रीमियम मॉल का निर्माण कर रही है। कंपनी का रिटेल फुटप्रिंट दिल्ली-एनसीआर में नौ संपत्तियों में लगभग 4.2 मिलियन वर्ग फुट में फैला हुआ है। इसमें 3.4 लाख वर्ग फुट का स्वामित्व DLF के पास है और बाकी का मालिकाना हक DLF साइबर सिटी डेवलपर्स (DCCDL) के पास है। यह डीएलएफ और सिंगापुर के सॉवरेन वेल्थ फंड GIC का जॉइंट वेंचर है।
डीएलएफ रेजिडेंशियल, कमर्शियल और रिटेल प्रॉपर्टी के विकास में सक्रिय रूप से शामिल है। कंपनी अब तक 158 से अधिक रियल एस्टेट परियोजनाएं पूरी कर चुकी है। कंपनी के पास व्यापक लैंड बैंक भी हैं जिसमें रेजिडेंशियल और कमर्शियल सेगमेंट्स में 215 मिलियन वर्ग फुट का डेवलपमेंट किया जा सकता है। इसके अलावा, स्टॉक ने भारी बाइंग एक्टिविटीज देखी जा रही है। इसने सिर्फ तीन साल में 255% से अधिक का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है।











