किस रूट से गुजरेगी ट्रेन?
यह गाड़ी रानी कमलापति से प्रस्थान कर विदिशा, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर, आगरा कैंट, मथुरा स्टेशनों से होकर जाएगी। सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि रानी कमलापति से हज़रत निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन 17 और 18 अक्टूबर को रानी कमलापति स्टेशन से सुबह साढ़े सात बजे प्रस्थान कर, विदिशा , बीना , वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर , आगरा कैंट , मथुरा होकर हज़रत निजामुद्दीन स्टेशन पहुंचेगी।











