कमिश्नर ने तहसील कार्यालय के समस्त रिकार्ड रूम का मूल्यांकन करने तथा राजस्व प्रकरणों, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन आदि को तेजी से निराकरण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर कलेक्टर पदुम सिंह एल्मा, अपर कलेक्टर डॉ. अनिल बाजपेयी उपस्थित थे। अनुविभागीय दण्डाधिकारी सुरुचि सिंह ने लंबित प्रकरणों का निराकरण के साथ ही सीमांकन, भू-आवंटन, भू-अर्जन आदि के संबंध में संभागायुक्त को अवगत कराया।
तहसील कार्यालय के निरीक्षण के दौरान रिकॉर्ड रूम देखा और उसे व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसील परिसर को हरा-भरा करने, वाहन पार्किंग, साफ-सफाई बेहतर से बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कानून भू-शाखा, वीसी कक्ष सहित अन्य शाखाओं का भी अवलोकन किया। उन्होंने कोटवारों के स्वास्थ्य परीक्षण कराने को भी कहा। इसके साथ तहसील में बिना ड्रेसकोट के भृत्य दिखाई देने पर अधिकारियों को ड्रेसकोट का पालन कराने के निर्देश दिए। आयुक्त ने कार्यालय में स्टाफ की उपलब्धता संबंधी जानकारी ली। उन्होंने न्यायालयीन कार्यों को समय-सीमा के भीतर निराकरण करने को कहा।
संभागायुक्त कावरे ने जिला पंचायत बेमेतरा के विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए साथ ही विभिन्न योजना के अलग-अलग बैंकों में खाता होने के संबंध में वस्तुस्थिति की जानकारी ली।











