Select Date:

जिला स्तरीय परीक्षा पर्व आयोजित, 246 शैक्षिक समन्वयक, प्राचार्य, व्याख्याता व् पालकों ने दी सहभागिता

Updated on 13-04-2025 01:54 PM

मोहला। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा प्रायोजित परीक्षा पर्व का जिला स्तरीय आयोजन शासकीय कन्या शिक्षा परिसर में आज आयोजित किया गया। कलेक्टर तुलिका प्रजापति  के दिशा निर्देशन एवं जिला शिक्षा अधिकारी फत्ते राम कोसरिया की अध्यक्षता में विद्यार्थियों में परीक्षा के तनाव को कैसे कम किया जाए, विषय पर परीक्षा पर्व कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जिले भर के 246 शैक्षिक समन्वयक, प्राचार्य, व्याख्याता एवं पालकों ने सहभागिता दी।

विद्यार्थियों में परीक्षा का तनाव कम करने के लिए बालक, शिक्षक एवं पालक तीनों की भूमिका एवं संयुक्त प्रयास पर आधारित 28 मंत्र विद्यार्थियों के लिए एवं पालकों के लिए 6 मंत्रों पर धर्मेन्द्र प्रसाद सारस्वत ने विस्तार से चर्चा की। कार्यशाला में शिक्षकों एवं पालकों ने भी अपने विचार व्यक्त किये। परीक्षा पर्व के इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्याम कुमार धीवर, स्रोत समन्वय संतोष पाण्डे, खोमलाल वर्मा एवं जाहिदा खान उपस्थिति रहे। शासकीय कन्या शिक्षा परिसर अंबागढ़ चौकी के प्राचार्य पुरुषोत्तम लाल साहू ने धन्यवाद ज्ञापन किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 April 2025
रायपुर / छत्तीसगढ़ सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए पेट्रोलियम रिटेल आउटलेट्स यानी पेट्रोल पंप के लिए राज्य स्तर पर लाइसेंस की अनिवार्यता को खत्म कर दिया है। यह…
 15 April 2025
दुर्ग। भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर आज जिला पंचायत दुर्ग के सभा कक्ष में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत रत्न डॉ.…
 15 April 2025
अम्बिकापुर। संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला स्तरीय सामाजिक समरसता दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु…
 15 April 2025
राजनांदगांव। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज 14 अप्रैल डॉ. भीमराव आम्बेडकर जयंती एवं सामाजिक समरसता दिवस कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से जिला पंचायत के सभाकक्ष में शामिल हुए। इस दौरान…
 15 April 2025
बिलासपुर। बिलासपुर सहित पूरे प्रदेश में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में…
 15 April 2025
बेमेतरा। जिले में आज डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती एवं सामाजिक समरसता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह समारोह जिला पंचायत सभागार में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य…
 15 April 2025
रायपुर।  मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज राजधानी स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री राकेश पांडेय के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए।…
 15 April 2025
रायपुर।  डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रेडक्रॉस हॉल में सामाजिक समरसता दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के…
 15 April 2025
लीडरशिप स्किल्स पर आधारित एक इंटरैक्टिव एक्टिविटी में सभी प्रतिभागियों को टीमों में बाँटकर पोस्टर और भाषण गतिविधि करवाई गई, जिससे उन्हें टीमवर्क, समय प्रबंधन और प्रभावी संवाद की शक्ति…
Advertisement