डीजल-पेट्रोल की होगी छुट्टी! गन्ने और जौ से बने फ्यूल से दौड़ रही हैं कार, सरकार ने खुद बताया
नई दिल्ली: कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और इस पर निर्भरता कम करने के लिए सरकार की तैयारी जोरों पर है। सरकार इस समय फ्लेक्स फ्यूल (Flex Fuel) पर तेजी से काम कर रही है। देश में फ्लेक्स फ्यूल मिलना भी शुरू हो गया है। इसे ई10, ई20, ई100 आदि के नाम से जानते हैं। सबसे खास बात है कि इसे इथेनॉल (एथिल एल्कोहॉल) से तैयार किया जाता है।











