रोको के एक दूसरे के आसपास टेस्ट रिटायरमेंट लेने के बाद ऐसे रूमर्स फैले कि इसके पीछे बीसीसीआई यानी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का हाथ हो सकता है। लेकिन, अब बीसीसीआई की तरफ से दोनों स्टार्स के रिटायरमेंट पर पहला बयान आ चुका है। बीसीसीआई के वाइस प्रेजिडेंट राजीव शुक्ला ने बताया है कि संन्यास के लिए किसी को फोर्स नहीं किया गया था।
राजीव शुक्ला का विराट-रोहित के रिटायरमेंट पर बड़ा बयान
बीसीसीआई के वाइस प्रेजिडेंट राजीव शुक्ला ने एएनआई से बातचीत करते हुए कहा, 'मैं यह बात एक बार और हमेशा के लिए बिल्कुल साफ कर देना चाहता हूं। हम सभी को रोहित शर्मा और विराट कोहली की कमी महसूस हो रही है। संन्यास लेने का फैसला रोहित शर्मा और विराट कोहली ने खुद अपनी मर्जी से लिया था। बीसीसीआई की नीति है कि हम कभी भी किसी खिलाड़ी को संन्यास लेने के लिए नहीं कहते हैं। यह उनका अपना फैसला था।'राजीव शुक्ला ने आगे कहा, उन्होंने खुद अपनी मर्जी से संन्यास लिया है। हम उन्हें हमेशा महान बल्लेबाज मानते रहेंगे। यह हमारे लिए बहुत अच्छी बात है कि वे दोनों वनडे मैचों के लिए उपलब्ध हैं।'











