दिल्ली का नहीं है Video
वीडियो पर अब दिल्ली पुलिस की सफाई आई है। दिल्ली पुलिस ने साफ किया है कि इस वीडियो में दिख रहा जवान दिल्ली पुलिस का कर्मचारी नहीं है। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि यह वीडियो ही दिल्ली का नहीं है। दिल्ली पुलिस ने उन लोगों के लिए चेतावनी भी जारी की है, जो इस वीडियो को दिल्ली पुलिस का बताकर शेयर कर रहे हैं।एक्शन लेने की चेतावनी
दिल्ली पुलिस ने आगे कहा है कि वीडियो शेयर करके लोगों को गुमराह करने वालों पर एक्शन होगा। इसे दिल्ली पुलिस से जोड़ना एकदम गलत है। इस तरह की गुमराह करने वाली पोस्ट, जिस प्रोफाइल से की गई उसके खिलाफ कानूनी एक्शन लिया जाएगा।क्या कहा दिल्ली पुलिस ने?
जिस वीडियो को इस दावे के साथ शेयर किया जा रहा है कि उसमें दिल्ली पुलिस के कर्मचारी एक महिला के साथ कथित तौर पर बदसलूकी करते दिख रहे हैं, वह दिल्ली का नहीं है और न ही उसमें दिल्ली पुलिस शामिल है। इस वीडियो को दिल्ली पुलिस से जोड़कर गलत और गुमराह करने वाले तरीके से शेयर किया जा रहा है। ऐसी गुमराह करने वाली और बिना पुष्टि वाली पोस्ट शेयर करने पर प्रोफाइल मालिकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सकती है।
