इसी संस्थान में उनकी मुलाकात Juli Lbr से हुई। दोनों ने नवंबर 2021 में शादी कर ली। इस दौरान 2014 में उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल बनाया। उन्होंने कई मुद्दों पर वीडियो बनाए हैं जिनमें 2016 का उरी हमला, एलओसी पर स्ट्राइक और नोटबंदी शामिल हैं। हाल में उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें भारत की तुलना नॉर्थ कोरिया से करते हुए दावा किया गया था कि मोदी राज में भारत तानाशाही की तरफ बढ़ रहा है। साथ ही उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर भी सवाल उठाए थे। उनके इस वीडियो को एक करोड़ से अधिक व्यूज मिले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ध्रुव राठी की नेटवर्थ सात मिलियन डॉलर यानी करीब 58 करोड़ रुपये है। उनकी हर महीने की कमाई करीब 40 लाख रुपये है। साथ ही वह सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफॉर्म से भी कमाते हैं।